Sharad Purnima 2025 Wishes (शरद पूर्णिमा 2025 विशेज, हार्दिक शुभकामनाएं): हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन पर शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी सबसे प्रसन्न मुद्रा में होती हैं और पूजा करने से प्रसन्न होकर अपने भक्तों को साल सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देती हैं। इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व सोमवार 6 अक्टूबर के दिन पर मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को ये बेहतरीन शुभकामना व बधाई संदेश भेज सकते हैं।
Happy Sharad Purnima Wishes in Hindi
1. चाँद ने कहा सितारों से,
आज रात है खास।
मिलन की इस पावन रात में,
पूरी हो सबकी आस।
शरद पूर्णिमा मुबारक!
2 . तेरे बिना अधूरी है यह चांदनी,
तेरे साथ ही महकती है यह हवा।
कोजागरी की इस पावन रात में,
बस तुझे ही करती है याद मेरी दुआ।
3. चाँद की चांदनी और खीर का मिठास,
आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. शरद पूर्णिमा की रात के साथ आती है अमृत वर्षा
जो भर देती है सबके जीवन में सिर्फ हर्ष और उत्साह
आशा है आपके जीवन में भी नई उमंगें आएं
आपको को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
Sharad Purnima ki Hardik Shubkamnaye
5. स्नेह लुटाती चाँदनी, कर सोलह श्रृंगार
धवल चारू चन्द्र किरणे, अमृत बरसा रहे आज
शीतल, उज्जवल रश्मियाँ, मंत्रमुग्ध कर रही महारास
प्रेम को पूर्ण करती सुखभरी है आज की रात
6. शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार
इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार
बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार
7. चांद सी शीतलता शुभ्रता कोमलता
उदारता प्रेमलता आपको और
आपके परिवार को प्रदान हो
शुभ शरद पूर्णिमा 2025
Sharad Purnima 2025 shayari
8. बरसी
शरद चांदनी
मेरा अन्त:स्पन्दन
तुम भी क्षण-क्षण जी लो !
9. शरद पूर्णिमा का चाँद सबसे सुन्दर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता हैं
आशा है इस रात आप सभी पर
चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं आपको
10. संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
