लाइफस्टाइल

Shab E Meraj 2026 Mubarak Wishes: बरसेगी खुदा की रहमत, इन खूबसूरत मैसेज और शायरी से दें शब ए मेराज की मुबारकबाद

Shab E Meraj 2025 Mubarak Wishes, Shab e Meraj Quotes in Urdu: आज शब ए मेराज है। इस दिन अल्लाह की इबादत की जाती है। साथ ही लोग एक दूसरे को शब-ए-मेराज की मुबारक भी देते हैं। यहां आप देखेंगे शबे-मेराज के मैसेजेस, शायरी, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स...जिनके जरिए आप इस पर्व की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Image

शब ए मेराज के शुभकामना संदेश

Shab E Meraj 2025 Mubarak Wishes: शब-ए-मेराज इस्लाम धर्म का पाक त्योहार है। यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर के रजब महीने की 27वीं रात को मनाया जाता है। इस रात को मेराज की रात या रात-उल-मेराज भी कहा जाता है। मुसलमान इसे बेहद पाक और मुबारक मानते हैं। इस दिन कई लोग रोजा रखते हैं और पूरी रात इबादत में गुजारते हैं। शब-ए-मेराज की रात ज्यादातर मुसलमान मस्जिदों में तरावीह, तहज्जुद और दुआ-मनाजत में गुजारते हैं। मस्जिदों में रौशनी की जाती है और कुरान की तिलावत होती है। लोग एक-दूसरे को शब-ए-मेराज की मुबारक भी देते हैं। अगर आप भी किसी अपने को इस खास दिन की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें शब-ए-मेराज के शुभकामना संदेश और शायरी हिंदी में:

Shab E Meraj 2025 Mubarak Wishes In Hindi (शब ए मेराज मुबारक)

1. शब-ए-मेराज का अवसर ईशा नमाज के बाद मगरिब जाने और

अल्लाह का आशीर्वाद मांगने के बारे में है।

आपको शब-ए-मेराज की हार्दिक शुभकामनाएं

2. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,

आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।

शब-ए-मेराज मुबारक!

3. शब-ए-मेराज के अवसर पर,

मैं कामना करता हूं कि हम सभी को समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिले।

सभी को शब-ए-मेराज मुबारक

Shab E Meraj Mubarak

शब ए मेराज मुबारक

4. या अल्लाह इससे पहले कि ये दुनिया मुझे रुसवा कर दे,

तू मेरे जिस्म, मेरी रूह को अच्छा कर दे,

ये जो हालत है मेरी, मैंने बनाई है मगर,

जैसा तू चाहता है अब मुझे वैसा कर दे,

मेरे हर फैसले में तेरी रजा शामिल हो,

जो तेरा हुक्म हो, वो मेरा इरादा कर दे।

शब-ए-मेराज मुबारक 2026

5. अल्लाह आपके हर कदम पर आपके साथ रहे,

आपके हर फैसले में अल्लाह आपका मार्गदर्शन करे।

सभी को शब-ए-मेराज मुबारक

6. किस्मत बदल जाएगी, जरा दिल से दुआ करो,

दुनिया भी हिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो,

दिन रात में एक लम्हा कबूलियत की घड़ी है,

मंजिल भी मिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो।

शब-ए-मेराज मुबारक 2026

7. रहमतों की है ये रात नमाज़ों का रखना साथ

मनवा लेना रब से हर बात दुआओं मैं रखना याद

मुबारक हो आप को शब-ए-मेराज

8. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,

मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा

फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,

बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा

शब-ए-मेराज मुबारक!

9. जिसने शाबान के महीने में एक बार सूरह इखलास पढ़ी,

अल्लाह उसके पचास साल के गुनाह बख्श देगा!

शब-ए-मेराज मुबारक

10. इबादत से दिल को आबाद करना

और गुनाहों को दिल से आजाद करना

हमारी बस इतनी गुजारिश है

कि हमें भी दुआ में याद करना।

शब-ए-मेराज मुबारक!

यह त्योहार आस्था, इबादत और अल्लाह की कृपा का प्रतीक है। इन शुभकामना संदेशों के साथ हम उम्मीद करते हैं कि आप अपनों के लिए अल्लाह से नेकी, माफी और हिदायत की दुआ करेंगे। शब-ए-मेराज मुबारक!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article