लाइफस्टाइल

Shab-e-barat Mubarak 2026: शब-ए-बारात मुबारक शायरी, आज पाक मौके पर अपनों को दें शब ए बारात की शुभकामना

Shab-E-Barat Mubarak Wishes 2026: अपने कीबियों को शब ए बारात की दिली मुबारक देना चाहते गैं तो तो हम आपके लिए लाए हैं Shab e-Barat Mubarak Shayari, ताकि आप ये मुबारक मैसेजेस, फोटोज और कोट्स के साथ अपनों के साथ शेयर कर सकें।

Shab e barat Wishes in Hindi

शब-ए-बारात 2026 की मुबारकबाद

Shab-E-Barat Wishes 2026: शब-ए-बारात इस्लामिक परंपरा की एक अहम और मुकद्दस रात मानी जाती है, जिसे माफी, दुआ और रहमत की रात कहा जाता है। यह शाबान महीने की 15वीं रात होती है। बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक शाबान आठवां महीना होता है। मुसलमानों के लिए रमजान की ही तरह मह-ए-शाबान भी बेहद पाक होता है। इबादत के अलावा शब-ए-बारात के खास मौके पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद भी देते हैं। तो अगर आप भी किसी अपने को शब-ए-बारात की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। हां देखें शब-ए-बारात की शुभकामना शायरी और संदेश:

शब-ए-बरात मुबार‍क (Shab-e-Barat Mubarak Wishes 2026)

1. या अल्लाह मैं तुझसे मांगता हूं,

ऐसी माफी जिसके बाद कोई गुनाह ना हो,

ऐसी सेहत जिसके बाद कोई बीमारी ना हो,

ऐसी रजा जिसके बाद कोई नाराजगी ना हो।

शब-ए-बारात मुबारक!

2. अल्लाह शब-ए-बारात की मुबारक रात

के सदके हमें बख्‍श दे

और हमारी दुआएं कुबूल फरमा

मेरी तरफ से आप सबको

शब-ए-बारात मुबारक हो

Shab e barat Image

शब ए बारात 2026 की शुभकामनाएं

3. किस्मत बदल जायगी, जरा दिल से दुआ करो,

दुनिया भी हिल जायगी अगर दिल से दुआ करो,

दिन रात में एक लम्‍हा कुबूल करने की घड़ी है

मंजिल भी मिल जायेगी अगर दिल से दुआ करो।

शब-ए-बारात मुबारक हो

4. रहमतों की आई है सौगात,

नमाजों का रखना साथ,

मनवा लेना रब से हर बात,

दुआ में रखना हमें भी याद,

शब-ए-बारात 2026 मुबारक!

शब-ए-बरात मुबारक शायरी (Shab-E-Barat Mubarak Shayari 2026)

5. कबूलियत की आप पर बरसात हो…

खुशियों से आप की मुलाकात हो…

कोई अधूरी न रहे दुआ आपकी

ऐसी मुबारक ये शब-ए-बारात हो…

6.अल्लाह तूने सुंदर जीवन दिया है,

तूने ही ये मुबारक रात दी है,

तू ही मेरा आने वाला कल संवारेगा,

तेरी रजा में ही मुझे खुशियां मिलेंगी.

शब-ए-बारात की मुबारकबाद 2026

7. रहमतों की आई है रात

दुआ है आप सदा रहें आबाद

दुआ में रखना हमें भी याद

मुबारक हो आपको ‘शब-ए-बारात’!

8. गुल को गुलशन मुबारक

शायर को शायरी मुबारक

चांद को चांदनी मुबारक

आशिक को उसकी महबूबा मुबारक

हमारी तरफ से आपको

शब-ए-बारात मुबारक हो

शब-ए-बरात मुबारक कोट्स (Shab-E-Barat Mubarak Quotes 2026)

9. जवाब खुदा है हर सवाल का,

तु नए-नए सवाल ना बना,

ये रहमत की रात है बंदे

तु वबाल ना बना।

शब-ए-बारात मुबारक!

10. या अल्लाह जिसने भी शब-ए-बारात की रात,

आपकी इबादत में गुजारी,

या अल्लाह तू उन सब की दुआ को कुबूल करना

जो नहीं कर पाए, उन्‍हें हिदायत देना

और उनकी भी मगफिरत करना, आमीन…

मुबारक हो आपको शब-ए-बारात

शब-ए-बारात के शुभकामा संदेशों के साथ दुआ है कि अल्लाह आप सभी को नेकी की तौफीक दे, सारे गुनाह माफ करे और सबको सच्चे दिल से एक-दूसरे को माफ करने की हिम्मत दे। शब-ए-बारात मुबारक!

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article