लाइफस्टाइल

चेहरा बचाया, लेकिन सिर जल गया.. चिलचिलाती गर्मी में रहता है स्कैल्प सनबर्न का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

क्या आपने कभी सोचा है कि तेज धूप में आपके सिर की त्वचा भी जल सकती है? स्कैल्प सनबर्न एक आम लेकिन अनदेखी समस्या है। जानिए इसके लक्षण, कारण और आसान बचाव के तरीके।

Image

Scalp Sunburn

गर्मी के मौसम में हम अक्सर अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन, छाते का उपयोग करते हैं। तो फुल स्लीव्स वाले कपड़े भी पहनते हैं और स्किन को पुरी तरह से कवर करके रखते हैं। लेकिन एक अहम हिस्सा ऐसा है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जो है हमारा स्कैल्प। सिर की त्वचा सीधे सूरज की किरणों के संपर्क में आती है, खासकर जब बाल पतले हों या स्कैल्प ज्यादा एक्सपोज्ड हो।

ऐसे में सनबर्न सिर्फ चेहरे या हाथों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से जलन, खुजली, लालपन और यहां तक कि बालों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान सावधानियों को अपनाकर आप स्कैल्प सनबर्न से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके।

स्कैल्प सनबर्न क्या होता है?

चिलचिलाती गर्मी वाले मौसम में सनबर्न होना बहुत ही आम होता है। लेकिन स्कैल्प सनबर्न तब होता है जब सिर की त्वचा लंबे समय तक तेज धूप के संपर्क में रहती है। सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें खोपड़ी की त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे जलन और सूखापन हो सकता है।

स्कैल्प सनबर्न के लक्षण क्या हैं

  • सिर की त्वचा में लालपन
  • जलन या चुभन महसूस होना
  • खुजली और सूखापन
  • स्कैल्प पर हल्की परत या छिलका उतरना
Scalp Sunburn Treatment

Scalp Sunburn Treatment

क्यों होता है स्कैल्प सनबर्न?

अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, तो आपको स्कैल्प में सनबर्न का खतरा हो सकता है। वहीं अगर आपके बाल पतले हैं या बाल ज्यादा झड़ते हैं, तो इस समस्या का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप बिना कवर किए बाहर निकलते हैं या सन प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो भी स्कैल्प सनबर्न का रिस्क हो सकता है।

कैसे करें बचाव?

1. सिर को कवर करें

धूप में निकलते समय टोपी, दुपट्टा या स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

2. स्कैल्प सनस्क्रीन का उपयोग

आजकल खास स्कैल्प के लिए सनस्क्रीन स्प्रे उपलब्ध हैं, जो UV किरणों से सुरक्षा देते हैं।

3. बालों को हाइड्रेट रखें

तेल या सीरम का हल्का इस्तेमाल स्कैल्प को सूखने से बचाता है।

4. ज्यादा धूप से बचें

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना बेहतर होता है।

5. हल्के और ढीले हेयरस्टाइल अपनाएं

टाइट हेयरस्टाइल स्कैल्प को ज्यादा एक्सपोज कर सकते हैं, इसलिए ढीले स्टाइल बेहतर हैं।

अगर सनबर्न हो जाए तो क्या करें?

अगर आपको इस तेज गर्मी में स्कैल्प सनबर्न हो जाता है। तो ऐसी स्थिति में ठंडे पानी से सिर धोना, एलोवेरा जेल लगाना और स्कैल्प को आराम देना बहुत असरदार हो सकता है। वहीं अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है।

स्कैल्प सनबर्न वैसे तो काफी आम समस्या है, लेकिन इसे ज्यादातर लोग अनदेखा कर देते हैं। सही देखभाल और थोड़ी सावधानी से आप अपने बालों और स्कैल्प दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article