लाइफस्टाइल

40 रुपये वाली वायरल Tiles ही घर में लगवाएं , जानें अच्छी और सस्ती टाइल्स कौन सी है

घर बनाते समय लोग ऐसी कौन-सी टाइल्स चुन रहे हैं जो दिखने में लग्जरी, मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ होती हैं। देखें सबसे सस्ती और अच्छी टाइल्स कौन सी है, घर बनवाते वक्त बजट में कौन सी टाइल लगवाएं।

Image

Vitrified Tiles

आज के समय में घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी और लाइफस्टाइल का आईना बन चुका है। ऐसे में हर छोटा-बड़ा फैसला, खासकर इंटीरियर से जुड़ा, बेहद मायने रखता है। Tiles भी उन्हीं अहम फैसलों में से एक हैं, जो घर के पूरे लुक और फील को बदल देती हैं। पहले जहां लोग ट्रेडिशनल मार्बल या साधारण टाइल्स तक सीमित रहते थे, वहीं अब बाजार में कई एडवांस और स्टाइलिश ऑप्शन्स मौजूद हैं। जो बजट फ्रेंडली होने के साथ साथ बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।

इन्हीं में से एक है विट्रिफाइड टाइल्स (Vitrified Tiles), जो तेजी से हर घर की पहली पसंद बनती जा रही हैं। ये टाइल्स न केवल देखने में शानदार होती हैं, बल्कि अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप भी नया घर बना रहे हैं या रेनोवेशन की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आजकल कौन सी टाइल्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं और क्यों।

विट्रिफाइड टाइल्स क्या होती हैं?

विट्रिफाइड टाइल्स एक खास प्रकार की टाइल्स होती हैं, जिन्हें बहुत अधिक तापमान पर तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया से ये टाइल्स बेहद सख्त और मजबूत बनती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये पानी बहुत कम सोखती हैं, जिससे इनमें दाग-धब्बे जल्दी नहीं पड़ते और ये लंबे समय तक नई जैसी दिखती हैं।

Vitrified tiles

Vitrified tiles

विट्रिफाइड टाइल्स के फायदे

1. ज्यादा मजबूती और टिकाऊपन

ये टाइल्स भारी दबाव भी आसानी से सह लेती हैं, इसलिए फर्श के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।

2. पानी कम सोखती हैं

इनकी वाटर एब्जॉर्प्शन क्षमता बहुत कम होती है, जिससे ये नमी वाली जगहों के लिए भी सही रहती हैं।

3. प्रीमियम और मॉडर्न लुक

मार्बल, स्टोन और वुड जैसे डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं, जो घर को लग्ज़री फील देते हैं।

4. कम मेंटेनेंस

इनकी सतह चिकनी होती है, जिससे सफाई आसान रहती है और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती।

Best quality tile for house

Best quality tile for house

Vitrified Tiles घर में कहां लगवाएं

  • लिविंग रूम: फर्श के लिए सबसे बेहतर
  • बेडरूम: साफ और एलिगेंट लुक के लिए
  • किचन और बाथरूम: मैट या एंटी-स्किड फिनिश में
  • पूरे घर में: यूनिफॉर्म और मॉडर्न लुक देने के लिए

सिरेमिक और विट्रीफाइड टाइल्स में से कौन सी अच्छी होती है

सिरेमिक और विट्रीफाइड टाइल्स में से बेहतर विकल्प आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। सिरेमिक टाइल्स सस्ती और दीवारों के लिए ठीक रहती हैं, जबकि विट्रीफाइड टाइल्स ज्यादा मजबूत, टिकाऊ और कम पानी सोखने वाली होती हैं, इसलिए फर्श के लिए इन्हें बेहतर माना जाता है।

विट्रीफाइड टाइल्स की कीमत

विट्रीफाइड टाइल्स की कीमत उनकी क्वालिटी, साइज और डिजाइन पर निर्भर करती है। आमतौर पर भारत में इनकी कीमत लगभग ₹20-40 से ₹120 प्रति स्क्वायर फीट के बीच होती है।

बेसिक क्वालिटी: ₹40–₹60/स्क्वायर फीट

मिड-रेंज (डिजाइन/मैट/ग्लॉसी): ₹60–₹90/स्क्वायर फीट

प्रीमियम (GVT/PGVT/मार्बल लुक): ₹90–₹150+ प्रति स्क्वायर फीट

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article