लाइफस्टाइल

Sawan Vrat Recipe in Hindi: आटा-सूजी नहीं सावन में बनाएं सिंघाड़े का हलवा, देखें स्वादिष्ट हलवा कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी

Sawan Vrat Recipe in Hindi (सावन व्रत वाला हलवा कैसे बनाते हैं): सावन में स्वादिष्ट हलवा बनाना है, तो ये व्रत स्पेशल सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। देखें घर पर हेल्दी और टेस्टी सिंघाड़े के आटे का हलवा कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी, हलवा।

Image

Sawan Vrat Kuttu Halwa Recipe

Sawan Vrat Recipe in Hindi (सावन व्रत वाला हलवा कैसे बनाते हैं): सावन का महीना शुरू होने वाला है और भक्तजन इस पवित्र माह में भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान सात्विक और पौष्टिक भोजन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में सिंघाड़े के आटे का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी है। देखें घर पर स्वादिष्ट सिंघाड़े के आटे का हलवा कैसे बनाते हैं, हलवा रेसिपी इन हिंदी, हलवा बनाने की विधि, व्रत में क्या खाएं।

Vrat Halwa Recipe in Hindi

Singhada halwa

Singhada halwa

सिंघाड़े के आटे का हलवा कैसे बनाते हैं -

सामग्री:

- 1 कप सिंघाड़े का आटा

- 1/2 कप पिसी चीनी या खांड

- 4-5 टेबलस्पून देसी घी

- 1/2 कप पानी

- 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

- बादाम और किशमिश (सजावट के लिए)

विधि:

1. कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सिंघाड़े का आटा डालकर मध्यम आंच पर भूनें। आटे का रंग हल्का सुनहरा होने तक इसे लगातार चलाते रहें।

2. अलग से एक पैन में पानी गर्म करें और चीनी घोल लें।

3. जब आटा अच्छी तरह भुन जाए, तो धीरे-धीरे चीनी का घोल डालें और चमचे से चलाते हुए मिलाएं।

4. आंच को कम कर दें और हलवे को गाढ़ा होने तक पकाएं।

5. इलायची पाउडर मिलाकर एक बार फिर अच्छी तरह मिलाएं।

6. गैस बंद करके हलवे को किसी बाउल में निकाल लें और ऊपर से बादाम व किशमिश से सजाएं।

इस सावन, इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को बनाकर अपने व्रत को और भी पवित्र बनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article