लाइफस्टाइल

Rangoli Designs Sawan 2025: सावन में ये यूनिक रंगोली बनाकर करें गौरी-शंकर की आराधना, देखें शिव नाम की लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स

Rangoli Designs Sawan 2025 (सावन की रंगोली): शिव सिद्ध सावन का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। सावन में पूजन के साथ घर की सजावट का भी महत्व है, और कोई भी त्योहार आंगन में बिना रंगोली बनाएं कैसे पूरा हो सकता है। ऐसे में यहां देखें सावन में घर सजाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के डिजाइन्स, फोटो, सिंपल रंगोली।

Image

Sawan 2025 Rangoli Design Photo

Rangoli Designs Sawan 2025 (सावन की रंगोली): सावन का महीना शुरू होने वाला है, हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। और सावन के इस सिद्ध महीने में भगवान शिव माता पार्वती और उनके परिवार की सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की मुराद पूरी होती है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ साथ घर, आंगन की सजावट का भी महत्व होता है, जिसे देख प्रभु प्रसन्न होते हैं। ऐसे में सजावट आंगन में सुंदर रंगोली बनाएं कैसे पूरी हो सकती है। देखें सावन में घर सजाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के डिजाइन्स, जिन्हें बनाना भी बहुत ही आसान है और इन्हें बनाकर बेशक ऐसा लगेगा मानो स्वयं भगवान शंकर आपके द्वार पर विराजमन हो।

Rangoli Designs for Sawan 2025, रंगोली सावन 2025

Sawan Ki Rangoli

Sawan Ki Rangoli

सावन में भगवान शिव को समर्पित रंगोली की सुंदर सी डिजाइन बनाना है, तो ये वाली शिव प्रिय बेल पत्र की रंगोली का डिजाइन बहुत ही शानदार है। सिंपल सी इस रंगोली को बिगिनर्स भी बना सकते हैं, वहीं ये मंदिर या घर के द्वार पर बहुत प्यारी भी लगेगी। इसे आप असली फूल, शिव मंत्र तो दीप से सजा सकते हैं।

Shivlinga Rangoli Photo

Shivlinga Rangoli Photo

फूल और शिवलिंग वाली ये एकदम सिंपल मगर बहुत सुंदर से लुक वाली रंगोली का डिजाइन भी सावन 2025 में जरूर बनाएं। ऐसी वाली रंगोली देख ऐसा लगेगा मानो स्वयं भगवान शिव आपके आंगन में विराजमान हो।

Shiv Parvati Rangoli

Shiv Parvati Rangoli

शिव और शक्ति के मिलन को दर्शाती ये प्यारी सी रंगोली का डिजाइन तो सावन के लिए सबसे ज्यादा परफेक्ट है। इस रंगोली का लुक भी एकदम यूनिक और ट्रेंडी है। कमल फूल से सजी ये रंगोली जरूर सावन के लिए सेलेक्ट कर लें।

Rangoli With Geometrical Shapes

Rangoli With Geometrical Shapes

आंगन में मांडला पैटर्न की सिंपल, ज्योमेट्रिकल शेप वाली रंगोली बनानी है। तो ये डिजाइन बहुत ही प्यारा हो सकता है। जरूर ही आप ये रंगोली बनाएं, इसे बनाने के लिए घर की चम्मच भी काम आ जाएगी।

Latest Rangoli Design Photo 2025

Latest Rangoli Design Photo 2025

बहुत ही सिंपल मगर गहरा प्रभाव रखने वाली भोले शंकर की ये रंगोली सावन के लिए परफेक्ट है। आप मंदिर में ऐसी छोटी सी रंगोली बनाकर उसका पूजन भी कर सकते हैं। वहीं सावन के महीने में घर आंगन में कोई सुंदर सी रंगोली बनाने का मन है, अर्धनारीश्वर की ये खास रंगोली बहुत ही बेहतरीन रहेगी। सावन में केवल शिव जी की ही नहीं बल्कि पार्वती माता की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। ऐसे में अर्धनारीश्वर की रंगोली अवश्य आपके व्रत सफल करने में मदद करेगी। जरूर ही आपको इस सावन मास के लिए अपनी पसंद वाली रंगोली की डिजाइन झटपट अलग से सेव कर लेनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article