Sawan Snacks Recipe, vegetable Lollipop: शाकाहारी खाने में कई सारे ऑप्शन होते हैं। लेकिन शाकाहारी में भी जब लहसुन-प्याज सब छोड़ना पड़ता है, दिक्कत तब आती है। ऐसे में लोगों को समझ भी नहीं आता है कि स्नैक्स में क्या बनाना है। यहां हम आपको एक जबरदस्त स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं। इसका नाम है वेजिटेबल लॉलीपॉप है। इसे बनाने काफी ज्यादा आसान है। यहां से आप इसकी रेसिपी देख सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको मुश्किल से 10 मिनट का ही समय लगेगा।
वेजिटेबल लॉलीपॉप बनाने की सामग्री-
- उबले आलू
- गाजर
- पत्ता गोभी
- बीन्स या शिमला मिर्च
- कॉर्नफ्लोर
- ब्रेडक्रंब
- नमक
- काली मिर्च
- लाल मिर्च
- चाट मसाला
- हरा धनिया
- तेल
- लॉलीपॉप स्टिक या टूथपिक
वेजिटेबल लॉलीपॉप बनाने की विधि-
वेजिटेबल लॉलीपॉप बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर एक बर्तन में उसे मैश करें। इसके बाद उसमें सारी कटी सब्जियां, मसाले, कॉर्नफ्लोर और ब्रेडक्रंब डालें। सब कुछ अच्छे से मिक्स करें जब तक एक टिक्की जैसा सॉफ्ट आटा न बन जाए। अब मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और हर बॉल में लॉलीपॉप स्टिक लगाएं। चाहें तो इन्हें कुछ देर के लिए फ्रिज में रख सकते हैं जिससे ये अच्छे से सेट हो जाएं। कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन बॉल्स को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। चाहें तो आप इन्हें एयर फ्रायर या अप्पे पैन में भी कम तेल में बना सकते हैं। अब इन इन लॉलीपॉप्स को हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। आपका शाकाहारी स्नैक्स तैयार है।
