Mehndi Designs For Sawan 2024 (सावन की मेहंदी): सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग की साड़ी, चुड़ियां और बिंदी पहनती हैं। साथ ही सोलह श्रृंगार करने की भी परंपरा है। मेहंदी भी इसी सोलह श्रृंगार का हिस्सा है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या फिर आप इस सावन में अपने हाथों पर खूबसूरत सी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। आइये देखते हैं, शिव-पार्वती से लेकर शिवलिंग तक की खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन्स।
1) शिव-पार्वती मेहंदी
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में इस सीजन में आप अपने हाथों पर शिव पार्वती के मेहंदी डिजाइन सजाएं। नई-नवेली दुल्हन के लिए इस तरह के मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत और अलग होते हैं।

Shiv Parvati 2024 Mehndi Designs
2) सावन की झूला
सावन के महीने की बात हो और झूला न हो, तो शायद यह बात अधूरी रह सकती है। इसलिए शिव और शिवलिंग के अलावा अगर आप दूसरे तरह का डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो सावन के लिए रिमझिम बरसात के साथ झूले का कॉम्बिनेशन वाला यह मेहंदी का डिजाइन काफी अच्छा लगेगा।

Jhula Mehndi Designs With Photo
3) फूल वाली मेहंदी
इस तरह के बेल, बूटे और फूल वाली मेहंदी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं ही जाती है, आप भी एसी सुंदर हल्के शेड और फूल पत्तियों वाली मेहंदी रचाकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

Floral Mehndi Designs Pics
4) शिवलिंग मेहंदी
शिवलिंग के कई तरह के मेहंदी डिजाइन आपको इंटरनेंट पर आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स से आपके हाथों की शोभा बढ़ेगी।

Shivlinga Mehndi Designs

Spiritual Mehndi Designs
5) मोर वाली मेहंदी
सावन में मोर वाली मेहंदी आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ा देगी। इस तरह का डिजाइन आप बैक और फ्रंट कहीं भी बना सकती हैं। इसे लगाना भी बेहद आसान होता है।

Peacock Mehndi Designs For Sawan 2024
