Sanya Malhotra Skincare Routine: खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और बिगड़ी हुई खानपान की शैली का बुरा असर अक्सर ही त्वचा पर भी देखने को मिलता है। वहीं सर्दियों में तो त्वचा से जुड़ी दिक्कतें बहुत हद तक बढ़ जाती हैं, ऐसे में अगर आप भी सेलेब्स जैसी बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं। तो सान्या मल्होत्रा का ये देसी स्किनकेयर रूटीन आपके बड़ा ही काम का हो सकता है। यहां देखें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर घर पर ही चमकदार त्वचा पाने के लिए क्या करें साथ ही हल्दी एलोवेरा तो स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक कौन सा है।
सान्या मल्होत्रा का स्किन केयर रूटीन, Sanya Malhotra Skincare Beauty Secret
नेचुरल ग्लो के लिए सान्या किसी महंगे केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का नहीं बल्कि किचन वाली साधारण चीजों का ही इस्तेमाल करतीं हैं। यहां देखें त्वचा के लिए रामबाण घरेलू नुस्खे -
एलोवेरा
शानदार बेदाग ग्लोइंग त्वचा के लिए सान्या एलोवेरा यूज करती हैं। एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते हैं। मॉइश्चराइजर के तौर पर सान्या एलोवेरा का जैल ही इस्तेमाल करतीं हैं।
हल्दी
ग्वार पाठा के साथ साथ सान्या के ब्यूटी सीक्रेट में हल्दी भी शामिल है। हल्दी के एंटी ऑक्सीडेंट तो एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा की टैनिंग तो कील मुंहासे दूर करते हैं।
फेस पैक
सान्या खुद ही घर पर शानदार डीआईवाई फेस पैक बनाकर लगाती हैं। सान्या के फेस पैक में बस बेसन और दही मौजूद होता है, ये दोनों ही चीजें आपकी त्वचा के लिए चमत्कारी मानी जाती हैं।
पानी पीना
स्किनकेयर के साथ साथ सान्या खुद को हाइड्रेटेड रखने में भी विश्वास करतीं हैं। दिन में उन्हें पानी तो जूस पीते रहने की आदत है। और उन्हीं का असर सान्या की कांच जैसी चमकदार त्वचा पर भी दिखता है।
एक्सरसाइज
इसी के साथ सान्या की खूबसूरती का राज नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी है। एक्सरसाइज कर शरीर के खराब टॉक्सिन्स निकल जाते हैं, जिसके बाद आपकी त्वचा पर नेचुरल निखार आ जाता है।
