लाइफस्टाइल

Happy Fathers Day Wishes in Sanskrit: पितृ दिवस पर पिता को भेजें ये श्लोक और कोट्स, पापा को संस्कृत में दें फादर्स डे की शुभकामना

Father's Day 2025 Wishes in Sanskrit (पिता स्वर्गः पिता धर्मः पिता परमकं तपः । पितरि प्रीतिमापन्ने सर्वाः प्रीयन्ति देवताः ) Quotes, Status and Messages: फादर्स डे का खास मौका दुनिया भर के पिताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस खास दिन पर संस्कृत जैसी शुद्ध, आध्यात्मिक और भावगर्भित भाषा में शुभकामनाएं देना उसे और भी खास बना देता है।

Image

Fathers Day Sanskrit Wishes, Fathers Day 2025 Wishes in Sanskrit

Father's Day 2025 Wishes in Sanskrit: हमारे जीवन में पिता वह व्यक्ति है जो चुपचाप अपने कंधों पर हमारी जिम्मेदारियां ढोता है। उसके त्याग और प्यार की गहराई को शब्दों में पिरोना कठिन है। हालांकि फादर्स डे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देता है। यह दिन एक अवसर है उस अडिग छाया को नमन करने का, जिसने हमें गिरने से पहले संभाल लिया। इस खास दिन पर संस्कृत जैसी शुद्ध, आध्यात्मिक और भावगर्भित भाषा में शुभकामनाएं देना उसे और भी खास बना देता है। यहां हम आपको संस्कृत में बेहतरीन फादर्स डे विशेज अर्थ के साथ दे रहे हैं। इन्हें आप अपने पिता के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यहां देखें फादर्स डे की शुभकामनाएं संस्कृत में:

Father's Day 2025 Quotes in Sanskrit, Sanskrit wishes for Father (Papa)

1. सर्वदा संरक्षकः पिताऽस्तु ते, दिवसस्य अस्य शुभाशयाः मम हृदयात्।

पिता सदा तुम्हारे रक्षक बनें रहें, मेरे दिल से इस दिन की शुभकामनाएं।

3

Fathers Day Quotes in Sanskrit

2. पितुः प्रेमम् अनन्तं, तेजश्च स्थैर्यम् अमूल्यम्। पित्रे प्रणामाः। शुभं पितृदिवसम्।

पिता का प्रेम अनंत और उनका तेज व धैर्य अमूल्य है। उन्हें प्रणाम। फादर्स डे की शुभकामनाएं।

3. यः मार्गदर्शकः, स्नेहदायकः, सः एव पिताः। पितृदिवसे हार्दिक शुभेच्छाः।

जो हमें मार्ग दिखाते हैं, प्रेम देते हैं, वही पिता हैं। फादर्स डे पर हार्दिक शुभकामनाएं।

4. यस्य चरणौ सेवते बालः, तस्य जीवनं सफलं भवति। शुभं पितृदिवसम्।

जिस बच्चे को अपने पिता के चरणों की सेवा करने का सौभाग्य मिलता है, उसका जीवन सफल होता है।

Fathers Day Shayari in Sanskrit, father's Day Sanskrit Shloka

5. पिता सन्तः दीपवत् प्रकाशयन्ति पथम्। तेषां कृते नमनं मम। पितृदिवसस्य शुभकामनाः।

पिता दीपक के समान होते हैं जो रास्ता रोशन करते हैं। उन्हें मेरा नमन। फादर्स डे की शुभकामनाएं।

5

Fathers Day Wishes in Sanskrit

6. सत्यं धैर्यं च यः शिक्षयति, स एव पिताऽस्ति मम जीवनगुरुः। शुभं पितृदिवसम्।

जो सत्य और धैर्य की शिक्षा देता है, वही मेरे जीवन का गुरु मेरा पिता है। फादर्स डे की बधाई।

7. अमूल्यं तव स्नेहम्, अनिर्वचनीयं तव त्यागः। पितरं प्रति कृतज्ञोऽहम्।

आपका स्नेह अमूल्य है और आपका त्याग अवर्णनीय। हे पिताजी, मैं आपका कृतज्ञ हूं।

8. पितरं विना जीवनं अन्धकारम् इव। तेजस्वि पिता जीवनस्य आधारः।

पिता के बिना जीवन अंधकारमय है। तेजस्वी पिता ही जीवन का आधार होते हैं।

Fathers Day Sanskrit Wishes, Fathers Day Wishes in Sanskrit

9. पितुर्मूले स्थितं तेजः, येन संजीवते कुलम्। शुभाशयाः पितृदिवसस्य।

पिता की जड़ों में वह तेज है, जिससे पूरा कुल जीवित रहता है। फादर्स डे की शुभकामनाएं।

8

Happy Father's Day in Sanskrit

10. नित्यं स्नेहमयः पिता, मम प्रेरणास्रोतः अस्ति। शतं वत्सरं जीवतु।

पिता सदा स्नेह से भरे होते हैं। वे मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वे सौ वर्षों तक जिएं।

11. पितरं दृष्ट्वा एव देवतां पश्येम। सर्वेभ्यः पितृदिवसस्य शुभाशयाः।

पिता को देखकर ही हमें देवता का स्वरूप दिखाई देता है। सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं।

12. येन संगृहीतः अहम्, येन पालितः प्रतिपलम्। स पिताऽस्तु सदा नम्यः। पितृदिवसस्य शुभेच्छाः।

जिसने मुझे पाला-पोसा, हर पल मेरी रक्षा की, वो पिता सदा वंदनीय हैं। फादर्स डे की शुभकामनाएं।

आप इन शुभकामना संदेशों के जरिए फादर्स डे पर पिता का दिल जीत सकते हैं। दरअसल संस्कृत की इन शुभकामनाओं में न केवल क्लासिकल सौंदर्य है, बल्कि संस्कारों और भावों की गहराई भी है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article