Sangeeta Bijlani Birthday Photos (संगीता बिजलानी बर्थडे फोटोज): बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा संगीता बिजलानी के 65वें जन्मदिन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एवरग्रीन ब्यूटी संगीता का बर्थडे गर्ल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। उनके बर्थडे में खुद सलमान खान, गुलशन ग्रोवर तो अर्जुन बिजलानी समेत कई एक्टर्स आए थे, और सबकी नजरे संगीता की खूबसूरती की मुरीद रही हैं। 65 की उम्र में भी संगीता की खूबसूरती जवां एक्ट्रेसेस से कुछ कम नहीं है, स्कर्ट-टॉप वाले लुक में वे काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं। देखें संगीता के लुक्स से जुड़ी बातें, वहीं गर्ल्स इसे कैसे रिक्रिएट कर सकती हैं।
स्टाइलिश लगीं संगीता

Sangeeta Bijlani Birthday Photo (Photo Credit - Varinder Chawla)
संगीता ने अपने बर्थडे के लिए स्कर्ट और टॉप वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। वाइट टॉप के साथ संगीता का सीक्वेन वर्क वाला टॉप अपने आप में ही पार्टी की जान रहा है। डिनर पार्टी के लिए ऐसे वाले कपड़े सबसे परफेक्ट रहते हैं, फन पार्टी के लिए गर्ल्स ऐसे डिजाइनर स्कर्ट्स हॉल्टर नेक या टैंक टॉप के साथ भी पहन सकती हैं।

Sangeeta Bijlani Birthday Photo (Photo Credit - Varinder Chawla) (1)
संगीता के स्कर्ट के साथ साथ उनके टॉप का डिजाइन भी कुछ कम नहीं था। डीप वी नेक वाला टॉप तो फेदर फुल स्लीव्स का लुक अपने आप में ही खास था। संगीता ने टैसल सीक्वेन स्कर्ट के साथ सॉफ्ट ओपन कर्ल्स वाला हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट किया था। संगीता का मेकअप भी एकदम ऑन पाइंट था, पिंक लिप्स के साथ ग्लोई हाईलाइटर वाला चेहरा किसी का भी दिल जीत सकता है। बेशक ही संगीता जैसे कपड़े तो मेकअप इस पार्टी सीजन गर्ल्स-लेडीज को बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक के लिए ट्राई करना ही चाहिए।
