Sadhguru Motivational Quotes: सद्गुरु, जिनका असली नाम जगदीश "जग्गी" वासुदेव है, एक भारतीय योगी, रहस्यवादी और आध्यात्मिक गुरु हैं। उनका जन्म 3 सितंबर, 1957 को कर्नाटक के मैसूर में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उन्होंने 1992 में ईशा फाउंडेशन की स्थापना की, जो एक गैर-लाभकारी, स्वयंसेवी-आधारित संगठन है। इस फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए योग और ध्यान कार्यक्रम प्रदान करना है। यह संगठन दुनिया भर में काम करता है और कई सामाजिक और सामुदायिक विकास परियोजनाओं में भी शामिल है। सद्गुरु अपने विचारों से लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं। ऐसे में यहां सद्गुरु के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही रास्ता दिखाने का काम करेंगे।
Sadhguru Motivational Inspirational Quotes
- खुशियां ठंडी हवा की तरह आती-जाती हैं। लेकिन दुख ऐसे चिपक जाते हैं जैसे कांटे, जब तक आप यह न समझ लें कि यह सब आपका ही किया धरा है। तब तक आपको राहत नहीं मिल सकती।
3. जीवन में असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। असफलता सिर्फ उन्हीं के लिए होती है जो हमेशा खुद की तुलना दूसरों से करते रहते हैं।
4. प्रतिद्वंद्वी दुश्मन नहीं होते। ये वे लोग हैं, जो आपको आपकी कमजोरियों की याद दिलाते हैं।
5. यदि आप खुद को बड़ा मानते हैं, तो आप छोटे बन जाते हैं। यदि आप जानते हैं कि आप कुछ भी नहीं हैं, तो आप असीमित बन जाते हैं। यही मानव होने की सुंदरता है।
6. शांति जीवन का सबसे ऊंचा लक्ष्य नहीं है, यह तो सबसे बुनियादी आवश्यकता है।
7. यदि आप अपने अतीत को अपने भीतर जीवित रखते हैं, तो आप वर्तमान के लिए मृत हो जाएंगे।
8. विचार और भावना अलग-अलग नहीं हैं। जिस प्रकार से आप सोचते हैं, उसी प्रकार आप महसूस करते हैं।
9. कर्म कुछ प्रवृत्तियों के माध्यम से कार्य करता है। लेकिन थोड़ी जागरूकता और फोकस के साथ, आप इसे अपनी इच्छानुसार दिशा में ले जा सकते हैं।
10. जीवन के हर क्षण में आप शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और ऊर्जात्मक रूप से कोई न कोई कार्य कर रहे होते हैं। प्रत्येक कार्य एक स्मृति बनाता है। यही कर्म है।
