लाइफस्टाइल

Rose Day 2024 Wishes for Love: रोज डे पर गर्लफ्रेंड, पति और लव को स्पेशल फील कराने के लिए भेजें ये रोमांटिक मैसेजेस, यहां देखें कोट्स, शायरी

Rose Day 2024 wishes for Love: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज से हो चुकी है। आज वैलेंटाइन वीक का पहला दिन यानी रोज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। अगर आप इस रोज डे को खास बनाना चाहते हैं तो अपने प्यार को ये रोमांटिक मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।

Image

Rose Day wishes for Love

Rose Day 2024 Wishes for Love: वैसे तो प्रेमी जोड़े के लिए हर महीना ही बेहद खास होता है लेकिन फरवरी का महीना हर किसी के लिए खास होता है। फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में रोज डे, प्रपोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किए जाते हैं। फरवरी ही वो महीना होता है जिसका लव बर्ड्स बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं ताकि वो अपनी महबूबा, दिलरुबा से दिल की बात कह सकें। प्यार के इस महीने में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है जिसमें अलग अलग दिन पर लोग अलग अलग तरीकों से पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। 7 फरवरी को रोज डे (Happy Rose Day) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को लाल गुलाब देते हैं और अपने दिल की बात कह देते हैं। कुछ लोग इस पल को यादगार बनाने के लिए प्यार भरा मैसेज भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन वीक के पहले दिन को खास बनाना चाहते हैं तो अपने पति और लव को ये प्यार भरा रोमांटिक मैसेज भेज सकते हैं। यहां देखें रोज डे विशेज फॉर लव, रोज डे विशेज फॉर हस्बैंड, हैप्पी रोज डे विशेज, कोट्स, मैसेज, शायरी।

Happy Rose Day wishes for Love and Husband

तू वो गुलाब है जिसमें खूबसूरती की खुशबू है

न कांटे हैं

न मुरझाने की फितरत है.

Happy Rose Day Dear Husband

Rose Day wishes for Hubby

Rose Day wishes for Hubby

गुलाब प्यार की भाषा जानते हैं,

हम जो नहीं बोल पाते वो गुलाब कह देते हैं।

इस गुलाब को मेरे प्यार के संकेत के रूप में लें,

हैप्पी रोज डे लव

जिसे पाया ना जा सके वो जनाब हो तुम, मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो तुम

लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन मेरी जिंदगी का एक सुन्दर सा गुलाब हो तुम.

Happy Rose Day Love

Rose Day wishes for love

Rose Day wishes for love

तुम्हारी अदा का क्या जवाब दूं,

क्या खूबसूरत सा उपहार दूं,

कोई तुमसे प्यारा गुलाब होता तो लाते,

जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूं।

हैप्पी रोज डे

फूल टूट कर भी खुशबू देता है

आपका साथ अच्छी यादें देता है।

हर शख्स का अपना अंदाज है,

कोई जिंदगी में प्यार तो,

कोई प्यार में जिंदगी देता है।

Happy Rose Day My love !

Happy Rose Day 2024

Happy Rose Day 2024

फिजाओं का मौसम जाने के बाद बहारों का मौसम आया

गुलाब से गुलाब का रंग तेरे गालों पर आया

तेरे नैनो ने काली घटा का जब काजल लगाया

जवानी जो तुम पर आई तो नशा मेरी आँखों में आया

Happy Rose Day Dear Husband

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article