लाइफस्टाइल

करी पत्ते में चावल का पानी डालने से क्या होता है, क्या चावल का पानी करी पत्ते के पौधे के लिए अच्छा है

Curry Patta Plant Growth: करी पत्ते के पौधे में चावल का पानी डालने से क्या होता है। क्या इससे पौधा तेजी से बढ़ता है और पत्ते भरपूर लगते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

करी पत्ते की ग्रोथ कैसे होगी?

Curry Patta Plant Growth: आजकल किचन गार्डनिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और हर घर में लोग ताजे और ऑर्गेनिक पौधे उगाना पसंद कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है करी पत्ता का पौधा, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन अक्सर लोग इसकी धीमी ग्रोथ से परेशान रहते हैं। ऐसे में एक देसी उपाय तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जो आपके करी पत्ते (Curry Leaf Plant Care) के पौधे को रफ्तार से बड़ा कर सकता है। क्या वाकई यह नुस्खा काम करता है, आइए जानते हैं विस्तार से।

करी पत्ते में चावल का पानी डालने से क्या होता है

करी पत्ते का पौधा आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसकी अच्छी वृद्धि के लिए संतुलित पोषण जरूरी होता है। ऐसे में चावल का पानी एक कारगर घरेलू उपाय के रूप में काम कर सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व मिट्टी में सूक्ष्म न्यूट्रिएंट्स जोड़ते हैं, जिससे जड़ों को मजबूती मिलती है, पत्तियों की हरियाली बढ़ती है और पौधे की ओवरऑल ग्रोथ को बेहतर सपोर्ट मिलता है।

करी पत्ते के पौधे में चावल का पानी कैसे डालें

इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका बेहद आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती। इसके लिए एक कटोरी चावल को पानी में भिगोकर लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें, फिर चावल को छानकर पानी अलग कर लें और इसी पानी को सीधे करी पत्ते के पौधे की मिट्टी में डाल दें। ध्यान रखें कि इस नुस्खे का इस्तेमाल हर 5 से 7 दिन में एक बार ही करें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में देने से मिट्टी में अत्यधिक नमी बढ़ सकती है और फंगस जैसी समस्या भी हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • चावल का पानी ताजा होना चाहिए, बासी का इस्तेमाल न करें।
  • नमक या मसाले मिला चावल का पानी इस्तेमाल न करें।
  • करी पत्ते के पौधे को धूप और सही मात्रा में पानी भी मिलता रहे इस बात का भी ध्यान रखें।
  • पौधे के आसपास की मिट्टी को समय-समय पर ढीला (गुड़ाई) करें।

अगर आप अपने करी पत्ते के पौधे को तेजी से बढ़ता, घना और चमकदार हरा देखना चाहते हैं, तो महंगी खाद पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपकी अपनी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें ही इसके लिए कमाल कर सकती हैं। थोड़ी सी नियमित देखभाल और ये आसान घरेलू उपाय आपके पौधे की ग्रोथ को ऐसी रफ्तार दे सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article