Republic Day 26 January Shayari Wishes Images: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में इस खास दिन को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है। जहां देखें वहीं तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। गली मोहल्लों से देशभक्ति गीतों की से सुर हर किसी में देशप्रेम की भावना को और भी प्रबल कर रहे हैं। भारत के स्वाधीनता, सम्मान और शक्ति के प्रतीक गणतंत्र दिवस का यह उत्सव हर कोई अपनी तरह से सेलिब्रेट कर रहा है। लोग एक दूसरे को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। आप भी अपनों के रिपब्लिक डे 2026 को खास बना सकते हैं। आज इस राष्ट्रीय पर्व पर आप अपनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना शायरी भेज देशभक्ति की अलख जगा सकते हैं। यहां देखें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामना शायरी, रिपब्लिक डे की शायरी हिंदी में:
Gantantra Diwas Shayari in Hindi
1. ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
Happy Republic Day 2026
2. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
3. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का,
वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!
गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
Republic Day Shayari in Hindi
5. आओ हम सभी देश के तिरंगे को करें नमन,
शहीदों के सपनों को करें साकार.
भूल जाएं नफरत, रहें भाईचारे के साथ.
गणतंत्र दिवस की आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं!
6. नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ्जों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नही जिंदगी वतन के लिए लुटाना।
Happy Republic Day 2026
7. हम लाएं है तूफान से कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो
8. याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
गणतंत्र दिवस 2026 की बधाई
9.हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
10. देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
गणतंत्र दिवस की बधाई
