रिपब्लिक डे 2026 पर झंडा फहराने का टाइम, गणतंत्र दिवस 2026 पर तिरंगा कितने बजे फहराया जाता है
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 26, 2026, 08:34 AM IST
Republic Day 2026 Flag Hoisting (Unfurling) Time (गणतंत्र दिवस 2026 पर तिरंगा कितने बजे फहराएं): 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा कितने बजे फहराया जाता है - इसकी जानकारी आप यहां ले सकते हैं। ये भी जानें कि क्या झंडा फहराने का समय हर जगह एक जैसा होता है? Unfurling और Hoisting में क्या फर्क है? Republic Day Flag Hoisting Time 2026.
गणतंत्र दिवस 2026 पर झंडा फहराने का समय
Republic Day 2026 Flag Hoisting (Unfurling) Time (गणतंत्र दिवस 2026 पर तिरंगा कितने बजे फहराएं): भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) पूरे गौरव और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने की याद दिलाता है और देश की संप्रभुता, एकता और लोकतंत्र का प्रतीक है। इस खास अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना सबसे प्रमुख कार्यक्रम होता है, जिसे लेकर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि Republic Day 2026 पर झंडा कितने बजे फहराया जाएगा (Republic Day Flag Hoisting Time 2026)।
गणतंत्र दिवस 2026 पर झंडा फहराने का समय
26 जनवरी 2026, सोमवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज सूर्योदय के बाद फहराया जाता है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में 26 जनवरी 2026 को सूर्योदय लगभग 7:13–7:15 बजे के बीच होगा। यानी इस समय के बाद झंडा फहराया जा सकता है यानी Flag Unfurling की जा सकती है। सरकारी दिशा-निर्देशों और परंपरा के अनुसार, स्कूल, कॉलेज, सोसायटी और स्थानीय कार्यक्रमों में झंडा फहराने का समय: सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच रहेगा।
वहीं राष्ट्रीय स्तर पर (नई दिल्ली, कर्तव्य पथ / लाल किला क्षेत्र) में राष्ट्रपति द्वारा तिरंगे की Unfurling लगभग 8:30 AM के आसपास की जाती है। इसके बाद ही परेड शुरू होती है।
गणतंत्र दिवस पर झंडा फराहने को लेकर हालांकि अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में स्थानीय प्रशासन द्वारा तय समय में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि झंडा हमेशा दिन के उजाले में ही फहराया जाए।
Flag Hoisting और Flag Unfurling में क्या अंतर है?
अक्सर लोग Flag Hoisting और Flag Unfurling को एक ही मान लेते हैं, जबकि दोनों में काफी अंतर है। Flag Hoisting का अर्थ है कि झंडे को नीचे से ऊपर की ओर खींचकर फहराना। इसमें तिरंगा पहले मुड़ा हुआ नहीं रहता, बल्कि डंडे के साथ बंधा होता है और ऊपर चढ़ाते समय पूरी तरह लहराता है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रधानमंत्री Flag Hoisting करते हैं।
वहीं Flag Unfurling में झंडा पहले से ऊपर बंधा और मुड़ा हुआ रहता है। जैसे ही रस्सी खोली जाती है, तिरंगा एक साथ खुलता है यानी Unfurl होता है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर परंपरागत रूप से Flag Unfurling किया जाता है। इसे राष्ट्रपति करते हैं।
इसे इस टेबल से समझें
| Flag Hoisting | नीचे से ऊपर फहराना | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त को | प्रधानमंत्री करते हैं |
| Flag Unfurling | ऊपर से एक साथ खोलना | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी को | राष्ट्रपति करते हैं |
गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के नियम
- तिरंगा पूरी तरह साफ और सही स्थिति में होना चाहिए
- झंडा जमीन को छूना नहीं चाहिए
- फहराने के बाद राष्ट्रीय गान का सम्मानपूर्वक गायन किया जाना चाहिए
- तिरंगे का उपयोग फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार ही होना चाहिए
गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराना केवल एक रस्म नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसलिए इन नियमों का ध्यान रखें।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल