Reasons Of Unwanted facial Hair: चेहरे पर बार-बारआने वाले अनचाहे बाल कई महिलाओं के लिए परेशानी बन जाते हैं। थ्रेडिंग या वैक्सिंग कराने के कुछ ही समय बाद जब बाल फिर दिखने लगते हैं, तो समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। अक्सर इसे सिर्फ ब्यूटी से जुड़ी दिक्कत समझ लिया जाता है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि इसके पीछे शरीर के अंदर चल रहे हार्मोनल बदलाव भी हो सकते हैं। हार्मोन और गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा बताती हैं कि कुछ छोटी-छोटी आदतें और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। अगर सही समय पर इन कारणों को समझ लिया जाए, तो इसे काफी हद तक कंट्रोल करना आसान हो सकता है।
चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण - Unwanted Facial Hair Causes
हाई इंसुलिन लेवल बढ़ा सकता है अनचाहे बाल
मनप्रीत कालरा के अनुसार ज्यादा मीठा, मैदा या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है। जब इंसुलिन ज्यादा होता है, तो यह पुरुष हार्मोन को भी बढ़ा सकता है। यही कारण है कि कई महिलाओं के चेहरे पर बाल तेजी से आने लगते हैं। इसलिए रोजाना की डाइट में संतुलन रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: इस रोटी को खाकर महीने भर में कम कर सकते हैं 10 किलो वजन
ज्यादा तनाव भी बन सकता है वजह
लगातार तनाव में रहने से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। जब यह हार्मोन लंबे समय तक ज्यादा बना रहता है, तो शरीर का पूरा हार्मोन बैलेंस प्रभावित हो सकता है। इसका असर स्किन और बालों पर भी दिखाई देता है। ऐसे में चेहरे पर बार-बार बाल उगने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए स्ट्रेस कम करने के लिए रोज थोड़ी देर अपने लिए निकालना जरूरी है।
शरीर में छुपी सूजन हार्मोन पर डालती है असर
डायटीशियन के मुताबिक खराब खानपान, नींद की कमी और गट हेल्थ ठीक न होने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। कई बार मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आती है, लेकिन अंदर ही अंदर यह सूजन हार्मोन को प्रभावित करती रहती है। यही वजह है कि हेल्दी लाइफस्टाइल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
केमिकल और टॉक्सिन भी बिगाड़ सकते हैं संतुलन
आजकल हम कई तरह के केमिकल के संपर्क में रहते हैं, जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट, प्लास्टिक या प्रदूषण। ये टॉक्सिन शरीर में जाकर हार्मोन की तरह काम कर सकते हैं और उनका संतुलन बिगाड़ सकते हैं। इससे भी चेहरे पर अनचाहे बाल बढ़ने की समस्या देखने को मिल सकती है।
लिवर कमजोर हो तो दिख सकते हैं ऐसे संकेत
लिवर शरीर से गंदगी और अतिरिक्त हार्मोन को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर लिवर सही तरह से काम नहीं कर पा रहा, तो शरीर में हार्मोन जमा होने लगते हैं। इसका असर स्किन पर अलग-अलग लक्षणों के रूप में दिखाई दे सकता है, जिनमें चेहरे पर ज्यादा बाल आना भी शामिल है। संतुलित खाना और पर्याप्त पानी पीना लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अक्सर हम चेहरे के बाल हटाने पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन असली जरूरत इसके कारण को समझने की होती है। सही खानपान, बेहतर नींद और स्ट्रेस को कंट्रोल करके इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। छोटी-छोटी हेल्दी आदतें लंबे समय में बड़ा फर्क ला सकती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
