शादी हो, कॉकटेल पार्टी हो या किसी खास दोस्त का बर्थडे, मेकअप में लिपस्टिक का रोल कभी कम नहीं होता। कई बार हम पूरा मेकअप करने के बाद भी सही लिप शेड नहीं चुन पाते। कभी लिपस्टिक बहुत हल्की लगती है तो कभी डार्क शेड पूरे चेहरे का लुक बदल देता है। ऐसे में न्यूड लिप कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है। इसकी खासियत है कि यह न ज्यादा भड़कीला दिखता है और न ही बिल्कुल फीका।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सर्दियों में बोरिंग लुक को कहें बाय-बाय, स्वेटर के साथ ऐसे स्टाइल करें शॉल
अगर आप भी अपने होंठों को नेचुरल, भरे हुए और हल्का ग्लॉसी लुक देना चाहती हैं, तो ब्यूटी इन्फ्लुएंसर मालविका सितलानी का मेकअप तरीका आपके काम आ सकता है। अपने 34वें जन्मदिन के लिए तैयार होते हुए मालविका ने एक ऐसा लिप कॉम्बिनेशन दिखाया, जिसमें चार अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। अच्छी बात यह है कि इस लुक को आप शादी और पार्टी के लिए भी आसानी से अपना सकती हैं।
1. सबसे पहले लगाएं लिप कंटूर
मालविका सितलानी अपने लिप मेकअप की शुरुआत Love Nude Kiss Shaper से करती हैं। यह लिप्स को एक खूबसूरत कंटूर्ड लुक देने में मदद करता है। वह इसे थोड़ा गहरा भी करती हैं, ताकि होंठों को बेहतर शेप मिल सके। आप भी अपनी लिपस्टिक से मिलता-जुलता लिप शेड चुन सकती हैं।
2. लिप लाइनर से दें डेफिनिशन
इसके बाद मालविका Warm Brown लिप लाइनर इस्तेमाल करती हैं। यह उनके लिप्स को और ज्यादा डिफाइंड लुक देता है। ब्राउन लाइनर खासकर न्यूड लिपस्टिक के साथ अच्छा लगता है। इससे होंठों का शेप भी खूबसूरती से उभरकर आता है।
3. Milk Makeup Tint से पाएं नेचुरल लुक
मालविका लिप्स पर बेस बनाने के लिए Milk Makeup Tint लगाती हैं। उनके अनुसार, इससे होंठों को नेचुरल बिटन लिप इफेक्ट मिलता है। यानी ऐसा लुक जैसे होंठों पर हल्का प्राकृतिक रंग हो। अगर आपको बहुत ज्यादा मेकअप पसंद नहीं है, तो यह स्टेप अच्छा विकल्प है।
4. लिप्स्टिक से पूरा करें लुक
अब बारी आती है मालविका की पसंदीदा लिपस्टिक MAC Velvet Teddy की। यह एक खूबसूरत न्यूड शेड है, जो पूरे लिप मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाता है। शादी की पार्टी में हैवी आई मेकअप के साथ भी यह शेड काफी अच्छा लगेगा।
5. Jelly Oil से दें जूसी फिनिश
आखिर में मालविका Jelly Oil या लिप ग्लॉस को होंठों के बीच वाले हिस्से में लगाती हैं। इससे लिप्स ज्यादा चमकदार और जूसी दिखाई देते हैं। यह छोटी-सी ट्रिक आपके पूरे लिप मेकअप को ग्लैमरस टच दे सकती है।
अगर आप इस वेडिंग सीजन में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो मालविका सितलानी का यह न्यूड लिप कॉम्बिनेशन आपकी मेकअप लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
