लाइफस्टाइल

Ratan Tata Motivational Quotes in Hindi: हैप्पी बर्थडे रतन टाटा, उनके जन्मदिन पर पढ़ें ये मोटिवेशनल कोट्स, सफलता की गारंटी पक्की

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 28, 2024, 08:00 AM IST

Ratan Tata Motivational Quotes in Hindi: रतन टाटा देश के जाने माने उद्योगपति थे। साथ ही वो अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते थे। उनके विचार युवाओं में नया जोश भरने का काम करती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।

Image

Ratan Tata Motivational Quotes in Hindi

Ratan Tata Motivational Quotes in Hindi: रतन टाटा किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनके गिनती देश के सबसे बड़े उद्योगपति के तौर पर की जाती थी। उद्योग व कारोबार में रतन टाटा का नाम काफी बड़ा था। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था और 9 अक्टूबर 2024 को उनका निधन हो गया था। रतन टाचा बेहद दरियादिल इंसान थें, जो युवाओं को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। उनके आदर्श विचारों और सिद्धांत आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करती है। रतन टाटा के अनमोल विचार सफलता पाने के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए रतन टाटा के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सफलता दिलाने का काम करेगी।

रतन टाटा के अनमोल विचार - Ratan Tata Quotes In Hindi

1. अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तर चलना चाहते हैं तो साथ चलिए।

2. जीवन में ऊंच नीच होना बहुत जरूरी है, ताकि हम आगे बढ़ते रहें। क्योंकि एक ईसीजी में भी सीधी लाइन का मतलब ये होता है कि हम जिंदा नहीं हैं।

3. मैं वर्क-लाइफ बैलेंस में यकीन नहीं करता। मैं वर्क-लाइफ इंटीग्रेशन में विश्वास रखता हूं। अपने काम और जीवन को सार्थक बनाइए।

4. लोहे को कोई चीज तबाह नहीं कर सकती, लेकिन इसका खुद का जंग कर सकता है। इसी तरह एक व्यक्ति को उसकी खुद की सोच के अलावा कुछ भी बर्बाद नहीं कर सकता है।

5. मैं सही निर्णय लेने में यकीन नहीं करता। मैं फैसला करता हूं और फिर उसे सही बनाता हूं।

6. हमें कभी भी अपनी जड़ें भूलनी नहीं चाहिए। हम जिस जगह से आते हैं, उसपर हमें हमेशा गर्व होना चाहिए।

7. सफलता को कभी अपने दिमाग में घुसने मत दो और हार को कभी अपने दिल में बसने मत दो।

8. एक दिन आपको ये एहसास होगा कि भौतिक वस्तुओं का कोई मतलब नहीं है। जो चीज मायने रखती है वो है उन लोगों का खुश और स्वस्थ रहना जिनसे आप प्यार करते हैं।

9. जीवन का सबसे बड़ा जोखिम है जोखिम नहीं लेना। एक ऐसी दुनिया जो तेजी से बदल रही है, यहां फेल होने की एक ही रणनीति है- रिस्क नहीं लेना।

10. इस इंतजार में न रहें कि अवसर आप तक आएंगे, अपने खुद के अवसर बनाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article