लाइफस्टाइल

Rani Mukerji National Film Award: पल्लू पकड़ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची रानी मुखर्जी, सिंपल साड़ी में जीता दिल.. खास नेकलेस पर टिकी सबकी नजर

Rani Mukerji National Film Award (रानी मुखर्जी नेशनल फिल्म अवॉर्ड साड़ी ब्लाउज डिजाइन): 71st फिल्म फेस्टिवल के लिए पहुंची रानी मुखर्जी की साड़ी वाली लुक काफी सुर्खियों में है। रानी ने सुंदर सी सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ वाला नेकलेस काफी ज्यादा प्यारा था। देखें रानी के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

Image

Rani Mukerji National Film Award

Rani Mukerji National Film Award (रानी मुखर्जी नेशनल फिल्म अवॉर्ड साड़ी ब्लाउज डिजाइन): बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रानी मुखर्जी को हाल ही में मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड लेने पहुंची रानी ने बहुत ही सुंदर सी साड़ी में अपीयरेंस दिया। उनकी ब्राउन कलर की साड़ी बहुत ही ज्यादा फॉर्मल और क्लासिक लग रही थी। रानी ने साड़ी के साथ सिंपल सा ब्लाउज और नेकलेस पहना था। बेशक ही इवेंट के हिसाब से उनकी स्टाइलिंग और मेकअप एकदम ही ऑन पाइंट था। देखें रानी के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स -

रानी मुखर्जी का नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी वाला लुक

अवॉर्ड के लिए रानी ने चॉकलेट ब्राउन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। जिसकी गोल्डन जरी वाली बॉर्डर का लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। रानी ने उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल में साड़ी को ड्रेप किया था। जिसके साथ उन्होने मैचिंग लॉन्ग स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना था। हालांकि इस लुक के साथ कंट्रास्ट वाला ब्लाउज भी काफी अच्छा लगता।

rani mukerji national award

rani mukerji national award

रानी ने इन दिनों सबसे ट्रेंड में चल रहा स्कूप नेक वाला ब्लाउज पहना था। स्कूप नेक फॉर्मल और क्लासी दोनों ही लुक्स के लिए बेस्ट है। साड़ी ब्लाउज के साथ रानी की हेयर स्टाइलिंग भी काफी सटल लगी।

ज्वेलरी की हुई चर्चा

सिंपल और सुंदर लुक वाली साड़ी के साथ रानी ने बहुत ही खूबसूरत पर्ल रूबी वाला दो झालर वाला चोकर नेकलेस पहना था। नेकलेस के साथ वाइट लॉन्ग ईयररिंग्स का लुक भी काफी सुंदर लगा। लेकिन इस नेकलेस से ज्यादा चर्चा रानी के नेम वाले चेन की हो रही है।

Rani Mukherjee Saree For National Award

Rani Mukherjee Saree For National Award

चोकर के साथ रानी ने नेशनल अवॉर्ड के लिए गले में बहुत ही सिंपल और डेलिकेट सा नेम वाला चेन पहना था। जिसपर अंग्रेजी में उनकी बेटी का नाम अदिरा लिखा हुआ था। लुक को पर्सनलाइज्ड टच देने के लिए रानी ने ये चेन पहनी थी। और ये डिटेल्स उनके लुक को और प्यारा बना रही हैं। बेशक ही रानी का ये वाला साड़ी ब्लाउज लुक आप भी ट्राई कर सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article