लाइफस्टाइल

Ramadan Day 17 Quotes: सत्रहवें रोजे पर दुआओं से भरें अपनों के दिल, भेजें रमजान के ये खास मुबारक पैगाम

Ramadan Day 17 Quotes in Hindi: रमजान का मुकद्दस महीना धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और आज रोजेदार सत्रहवां रोजा रख रहे हैं। ऐसे में आप अपनों को रोजे की मुबारकबाद में ये खास मुबारक संदेश भेज सकते हैं। आगे पढ़ें रमजान के मुबारक पैगाम...

Image

रमजान में सत्रहवें रोजे की मुबारकबाद

Ramadan Day 17 Quotes in Hindi: रमजान का हर एक नया दिन इबादत, सब्र और नेकी का खास पैगाम लेकर आता है। जैसे-जैसे यह पाक महीना आगे बढ़ता है, बंदों का दिल अल्लाह की रहमत और मगफिरत की उम्मीद से और भी ज्यादा भर जाता है। रमजान के दूसरे अशरे यानी मगफिरत (गुनाहों की माफी) के दिनों में आने वाला सत्रहवां रोजा आज है। यह दिन इंसान को अपने गुनाहों से तौबा करने, खुदा से माफी मांगने और नेक रास्ते पर चलने का सबब देता है।

इस पाक महीने में यदि आप अपनों को मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो आपको दुआओं और मोहब्बत से भरे ये पैगाम अपनों को भेजने चाहिए। इसके अलावा व्हाट्सएप स्टेटस, इंस्टाग्राम कैप्शन या फेसबुक पोस्ट के जरिए रमजान की मुबारकबाद देना भी आज एक खूबसूरत रिवायत बन चुकी है। यदि आप कुछ खास मैसेज की तलाश में हैं, तो यहां पढ़ें रमजान मुबारक के कोट्स, मैसेज, शायरी...

रमजान में सत्रहवें रोजे के लिए कोट्स | Ramadan Day 17 Quotes in Hindi

1.

सत्रहवें रोजे की रहमत दिलों में नूर भर दे,

हर दुआ कबूल हो और हर मुश्किल आसान कर दे।

रमजान मुबारक 2026

2.

मगफिरत के इन दिनों में दुआओं का असर खास है,

सत्रहवें रोजे पर अल्लाह की रहमत आपके पास है।

हैप्पी रमजान 2026

3.

हर सजदा आपकी तकदीर संवार दे,

सत्रहवें रोजे की बरकत जिंदगी में खुशियां भर दे।

रमजान की मुबारकबाद।

Ramzan Mubarak Messages

4.

रोजे की राह में सब्र और इमान साथ रहे,

सत्रहवें दिन की दुआ से हर ख्वाहिश पूरी हो।

Happy Ramzan 2026

5.

इबादत की रौशनी दिलों को जगमगाए,

सत्रहवें रोजे की बरकत हर गम को दूर भगाए।

रमजान मुबारक।

6.

अल्लाह की रहमत हर पल आप पर बरसे,

सत्रहवें रोजे की दुआ से जीवन में खुशियों बरसे।

हैप्पी रमजान 2026

7.

रहमत, मगफिरत और सुकून का पैगाम,

सत्रहवें रोजे पर कबूल हो हर सलाम।

रमजान की मुबारकबाद।

8.

रोजे की इबादत से दिल पाक हो जाए,

सत्रहवें रोजे की बरकत से हर दुआ रंग लाए।

रमजान मुबारक।

9.

सत्रहवें रोजे पर दुआ है हमारी,

आपकी जिंदगी में बरकतें हों सारी।

हैप्पी रमजान 2026

10.

अल्लाह की रहमतों का साया बना रहे,

सत्रहवें रोजे पर हर अरमान पूरा होता रहे।

रमजान मुबारक।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article