लाइफस्टाइल

Rabindranath Tagore Jayanti 2026: रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज, अपनों का बन जाएगा दिन

Rabindranath Tagore Jayanti 2026: देशभर में आज यानी 7 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जा रही है। टैगोर की जयंती पर आप अपने करीबियों को इन कोट्स, मैसेज के जरिए भेजें शुभकामना संदेश।

Image

रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती 2026

Rabindranath Tagore Jayanti 2026: देशभर में आज यानी 7 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जा रही है। टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के एक परिवार में हुआ था। रवीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) देश के राष्ट्रगान 'जन गण मन' के रचयिता हैं। टैगोर ने भारत के अलावा, बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान 'आमार सोनार बांग्ला' की भी रचना की है। टैगोर महान कवि, लेखक, चित्रकार, दार्शनिक और लघु कथाकार थे। उन्होंने देश व बंगाली साहित्य के परिदृश्य पर अपने कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ी है। ये गीतांजलि के लिए 1913 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय और पहले गैर-यूरोपीय थे।

अगर आप भी रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए विशेज और कोट्स आपके काम आ सकते हैं। इन्हें आप व्हाट्सएप्प, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं।

1- जहां मन भय से मुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो, वही सच्ची आजादी है।

रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती की शुभकामनाएं।

2- 'फूल की पंखुड़ियों को तोड़ कर आप उसकी सुंदरता को इकठ्ठा नहीं करते।'

गुरुदेव टैगोर के विचार आपके जीवन में नई प्रेरणा और सकारात्मकता लाएं।

हैप्पी टैगोर जयंती!

3- 'विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है, और गाने लगता है।'

गुरुदेव के अनमोल विचार हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।

टैगोर जयंती मुबारक!

4- 'फूल चुनने के लिए मत रुको, आगे बढ़ते रहो, रास्ते में फूल खिलते रहेंगे।'

टैगोर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

5- 'आप समुद्र के किनारे खड़े होकर सिर्फ पानी को देखते रहेंगे, तो समुद्र पार नहीं कर पाएंगे।'

प्रेरणादायक टैगोर जयंती शुभकामनाएं।

6- 'प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता, बल्कि स्वतंत्रता देता है।'

गुरुदेव टैगोर को नमन।

7- साहित्य और संगीत की दुनिया को नई पहचान देने वाले महान कवि को श्रद्धांजलि।

टैगोर जयंती की शुभकामनाएं।

8- 'मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।'

गुरुदेव के विचारों से अपने जीवन में ज्ञान और सादगी को अपनाएं।

हैप्पी रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती!

9- 'मैंने स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है,

मैं जागा और पाया कि जीवन सेवा है,

मैंने सेवा की और पाया कि सेवा में ही आनंद है'

टैगोर जयंती की शुभकामनाएं।

रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन और उनके विचार हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान, साहित्य और संस्कृति को याद करने का भी दिन है। इस खास मौके पर अपने दोस्तों और परिवार वालों को ये प्यारे संदेश भेजकर दिन को और भी खास बनाएं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article