लाइफस्टाइल

Rabindranath Tagore Quotes: जीवन जीने का सही मतलब सिखाते हैं रबींद्रनाथ टैगोर के ये अनमोल विचार

Rabindranath Tagore Quotes (रबींद्रनाथ टैगोर के प्रेरक विचार): आज रबींद्र जयंती 2026 (Rabindra Jayanti 2026) पर पढ़ें रबींद्रनाथ टैगोर के ये अनमोल विचार। ये विचार पहले से बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगे।

Image

रबींद्र नाथ टैगोर के अनमोल विचार (AI Image)

Rabindra Nath Tagore Motivational Quotes: आज रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। यूं तो रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पूरे भारत में 7 मई को मनाई जाती है, लेकिन पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में, यह मई के आरंभ में, बंगाली महीने बोइशाख के 25वें दिन मनाया जाता है, क्योंकि टैगोर का जन्म बंगाली पंचांग के वर्ष 1268 (1861 ईस्वी) के इसी दिन हुआ था। तो आज रबींद्र जयंती 2026 के खास मौके पर पढ़ते हैं रबींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार:

Rabindranath Tagore Inspirational thoughts in Hindi

आज बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच आइए नजर डालते हैं रवींद्र नाथ टैगोर के अनमोल विचारों पर। टैगोर की ये बातें आपको पहले से बेहतर इंसान बनने और कभी भी ना हारने का हौसला देते हैं:

1. हमेशा तर्क करने वाला दिमाग, धार वाला वह चाकू है जो प्रयोग करने वाले के हाथ से ही खून निकाल देता है।

2. सभी गलतियों के लिए अगर आप दरवाजे बंद कर दोगे तो सत्य बाहर रह जाएगा।

3. सच्चा प्रेम स्वतंत्रता देता है, अधिकार का दावा नहीं करता।

4. प्रसन्न रहना बहुत सरल है, लेकिन सरल होना बहुत कठिन है।

5. विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है।

6. हर बच्चा इसी संदेश के साथ इस दुनिया में आता है कि भगवान अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।

7. हम महानता के सबसे करीब तब होते हैं जब हम विनम्रता में महान होते हैं।

8. सिर्फ नदी किनारे खड़े होकर पानी देखने से आप नदी पार नहीं कर सकते।

9. जब मैं अपने आप पर हंसता हूं, तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ बहुत कम हो जाता है।

10. वे लोग जो अच्छाई करने में बहुत ज्यादा व्यस्त होते है, स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाते।

11. हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर समस्या न आएं, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम उनका सामना निडर होकर करें।

12. मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।

13. बर्तन में रखा पानी चमकता है, समुद्र का पानी अस्पष्ट प्रतीत होता है। लघु सत्य स्पष्ट शब्दों से बताया जा सकता है, पर महान सत्य मौन रहता है।

14. प्रेम चाहे किसी से भी हो, वो कभी अधिकार का दावा नहीं करता, क्योंकि प्रेम स्वतंत्रता देता है।

15. उच्चतम शिक्षा वो नहीं जो हमें सिर्फ जानकारी देती है, बल्कि वह है जो हमारे जीवन को सफलता का एक नया आयाम देती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article