लाइफस्टाइल

Psychology: एक छोटी सी आदत दूसरो की नजर में आपको बनाती है आकर्षक, मनोविज्ञान भी लगा चुका है मुहर

Psychology of attraction: : मनोवैज्ञान कहता है कि जब कोई महसूस करता है कि उसकी बात को महत्व दिया जा रहा है, तो उसके मस्तिष्क में डोपामिन जैसे रसायनों का स्राव बढ़ता है। इससे खुशी और अपनापन महसूस होता है।

Image

क्या कहता है आकर्ष्ण का मनोविज्ञान (AI Generated Image)

Psychology of attraction: क्या कोई ऐसी आदत है, जो बिना महंगे कपड़ों, मेकअप या शानदार व्यक्तित्व के भी आपको दूसरों के लिए ज्यादा आकर्षक बना सकती है? मनोविज्ञान कहता है कि हां, आप अपने व्यक्तित्व में एक छोटी सी आदत शामिल कर ऐसी कर सकते हैं। यह आदत है- दूसरों में सच्ची दिलचस्पी दिखाना। विशेषज्ञों का मानना है कि जब आप सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनते हैं और उसके विचारों को महत्व देते हैं, तो लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होने लगते हैं।

खुद से ध्यान हटाकर दूसरों पर दें फोकस

ज्यदातर बातचीत के दौरान हमारा ध्यान खुद पर ही टिका रहता है। हम सोचते रहते हैं कि सामने वाला हमारे बारे में क्या सोच रहा होगा या हमें अगला क्या कहना चाहिए। लेकिन जब आप अपना ध्यान खुद से हटाकर सामने वाले की बातों पर केंद्रित करते हैं, तो एक बेहतर जुड़ाव बनता है।

किसी की बात ध्यान से सुनना, उसकी भावनाओं को समझना और उसके अनुभवों में रुचि लेना यह दिखाता है कि आप उसे महत्व देते हैं। यही बात लोगों को आपके करीब लाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: किसी के घर मेहमान बनकर जाएं तो कभी ना करें ये काम

दिमाग में पैदा होती है खुशी की भावना

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति महसूस करता है कि उसकी बात को महत्व दिया जा रहा है, तो उसके मस्तिष्क में डोपामिन जैसे रसायनों का स्राव बढ़ता है। इससे खुशी और अपनापन महसूस होता है। यही वजह है कि लोग उन लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, जिनके साथ वे सहज महसूस करते हैं।

अच्छी बातचीत बनाती है बेहतर रिश्ते

आकर्षक व्यक्तित्व का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना नहीं है। एक अच्छा श्रोता होना और बातचीत में ईमानदारी से शामिल होना भी लोगों पर गहरी छाप छोड़ता है। चाहे दोस्ती हो, प्रेम संबंध हो या कार्यस्थल, सच्ची दिलचस्पी रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कैसे होते हैं कभी घड़ी ना पहनने वाले लोग

कैसे दिखाएं सामने वाले में दिलचस्पी?

- बातचीत के दौरान मोबाइल से दूरी बनाएं और सामने वाले की बात ध्यान से सुनें।

- बीच में बार-बार टोकने के बजाय उन्हें अपनी बात पूरी करने दें।

- उनकी पसंद, अनुभव और विचारों के बारे में सवाल पूछें।

- छोटी-छोटी बातों को याद रखें, इससे सामने वाले को एहसास होता है कि आप उनकी परवाह करते हैं।

- आंखों में देखकर बात करें और सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज अपनाएं।

छोटी आदत, बड़ा असर

लोग सोचते हैं कि आकर्षक बनने के लिए उन्हें खुद को बदलना होगा, जबकि कई बार बस दूसरों को महत्व देना ही काफी होता है। सामने वाले को अपनी दिलचस्पी और संवेदनशीलता का एहसास करा आप ऐसे इंसान बन जाते हैं, जिसके साथ लोग सहज और खुश महसूस करते हैं। शायद यही किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा आकर्षण होता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article