लाइफस्टाइल

कुकर फटने का डर रहेगा दूर! ये आसान घरेलू आदतें रसोई को बनाएंगी सेफ

प्रेशर कुकर रसोई का सबसे यूज होने वाला बर्तन है। लेकिन लापरवाही से कुकर फटने का हादसा हो सकता है। कुछ आसान घरेलू सावधानियां अपनाकर कुकर फटने का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Image

Pressure cooker safety tips

प्रेशर कुकर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। दाल, चावल, सब्जियां या कोई भी जल्दी बनने वाली डिश हो, कुकर समय और गैस दोनों की बचत करता है। लेकिन कभी-कभी कुकर से जुड़ी दुर्घटनाओं (Pressure Cooker Safety Tips) की खबरें लोगों को डरा देती हैं। हालांकि इस बात पर गौर करना जरूरी है कि, कुकर अचानक नहीं फटता, बल्कि लंबे समय तक रखरखाव में लापरवाही, गलत इस्तेमाल या खराब पार्ट्स इसके पीछे जिम्मेदार होते हैं।

ऐसे में कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर इस जोखिम को काफी कम किया जा सकता है। अगर आप रोजाना प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी नियमित जांच और सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी न केवल आपकी रसोई को सुरक्षित रखती है बल्कि कुकर की उम्र भी बढ़ाती है। देखें कुकर फटने से कैसे बचाएं, प्रेशर कुकर की सेफ्टी टिप्स क्या हैं।

सीटी और सेफ्टी वाल्व

कुकर का सेफ्टी वाल्व और सीटी की देखभाल और नियमित जांच करना सबसे महत्वपूर्ण है। अगर इनमें गंदगी जमा हो जाए या ये खराब हो जाएं, तो भाप सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाती। जिस वजह से कुकर फटने का रिस्क बहुत हद तक बढ़ जाता है।
Pressure cooker Fatne se kaise bachaye

Pressure cooker Fatne se kaise bachaye

रबर गैस्केट

कुकर की रबर रिंग यानी गैस्केट पुरानी या फटी हुई हो जाए तो ढक्कन ठीक से सील नहीं होता। इससे प्रेशर असामान्य तरीके से बन सकता है। कोशिश करें की आप इसकी जांच करते रहें और कुछ महीनों में इसे बदल दें।

जरूरत से ज्यादा न भरें कुकर

कई लोग समय बचाने के लिए कुकर को जरूरत से ज्यादा भर देते हैं। ऐसा करने से भाप के निकलने का रास्ता प्रभावित हो सकता है। हमेशा कुकर पर लिखी हुई क्वांटिटी के अनुसार ही सामग्री भरें।

Kitchen Tips

Kitchen Tips

पर्याप्त पानी डालना न भूलें

कुकर में पानी कम होने पर अंदर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। खाना जलने के साथ-साथ कुकर पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए हर रेसिपी के अनुसार सही मात्रा में पानी डालना जरूरी है।

प्रेशर कुकर फटने का जोखिम पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन सही रखरखाव और सावधानी से इसे बहुत कम किया जा सकता है। रसोई में सुरक्षा हमेशा जल्दबाजी से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, इसलिए कुकर की नियमित देखभाल करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article