घर बनवाते वक्त या फिर रेनोवेशन पूरा होने के बाद अक्सर मार्बल और ग्रेनाइट के कई छोटे-बड़े टुकड़े बच जाते हैं। अब ज्यादातर लोग तो इन्हें कबाड़ समझकर स्टोर रूम में रख देते हैं या फिर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप क्रिएटिव हैं और डीआईव्हाई करना पसंद करते हैं। तो आपके लिए ये वाले मार्बल टाइल्स और ग्रेनाइट के टुकड़े बहुत काम के हो सकते हैं। आजकल अपसाइक्लिंग और सस्टेनेबल डेकोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - संघर्ष के बाद ही आती है सफलता की नई सुबह, पढ़ें आज का सुविचार
मार्बल और ग्रेनाइट के टुकड़े काफी मजबूत होते हैं और चमक घर को प्रीमियम लुक भी देती है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और DIY से इन टुकड़ों से कई होम डेकोर आइटम बनाए जा सकते हैं जो बाजार में मिलने वाले महंगे डेकोर पीस को भी टक्कर दें। अगर आपके घर में भी कुछ मार्बल या ग्रेनाइट के टुकड़े बच गए हैं, तो उसे फेंकने से पहले इन होम डेकोर आइटम्स को बनाने का ट्राय कर सकते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - घर के लिए कौन से खिड़की-दरवाजे सबसे अच्छे हैं
स्टाइलिश कोस्टर बनाएं
छोटे और चौकोर आकार के मार्बल या ग्रेनाइट के टुकड़े चाय, कॉफी या पानी के गिलास रखने के लिए कोस्टर के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। किनारों को थोड़ा स्मूद करवाकर इन्हें और सुंदर बनाया जा सकता है। यह डाइनिंग टेबल और सेंटर टेबल को शानदार लुक देता है।

DIY Home Decor
पौधों के लिए सुंदर बेस तैयार करें
इन पत्थरों के टुकड़ों को गमलों के नीचे रखने से न केवल फर्श सुरक्षित रहता है बल्कि घर की सजावट भी निखरती है। अलग-अलग रंग और पैटर्न वाले टुकड़े इंडोर प्लांट्स के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं।
किचन और डाइनिंग डेकोर में करें युज
मार्बल के बड़े टुकड़ों को सर्विंग ट्रे, चीज बोर्ड या स्नैक प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिंपल से खाने को भी रेस्टोरेंट जैसा प्रीमियम प्रेजेंटेशन देता है।
दीवारों को दें नया अंदाज
छोटे-छोटे टुकड़ों से मोज़ेक आर्ट तैयार की जा सकती है। इन्हें किसी खाली दीवार, बालकनी या एंट्रेंस एरिया में लगाकर घर को यूनिक और क्रिएटिव लुक दिया जा सकता है।
ग्रेनाइट और मार्बल के टुकड़ों से मोमबत्ती स्टैंड, फोटो फ्रेम बेस, घड़ी या सजावटी ट्रे तैयार की जा सकती हैं। यह कम खर्च में घर को लग्जरी टच देने का आसान तरीका है। बचे हुए मार्बल और ग्रेनाइट का ऐसा यूज बहुत ही यूनीक हो सकता है, जरूर ही आप भी ऐसा DIY ट्राय करें।
