लाइफस्टाइल

चेहरे पर करें इस सब्जी का इस्तेमाल, शीशे जैसी पा सकेंगी त्वचा, नहीं दिखेंगे एक भी दाग-धब्बे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 7, 2023, 06:34 PM IST

Skin care Routine:गर्मियों में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आलू का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में जानिए इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

Image

स्किन की देखभाल के लिए ऐसे करें आलू का इस्तेमाल (Source:istock)

Skin care Routine: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार बनी रहे। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से स्किन को शीशे की तरह चमकदार बनाया जा सकता है। स्किन की देखभाल के लिए आलू का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। आलू, स्किन में पिग्मेंटेशन को कम करता है और स्किन को अंदर से साफ करता है।

चेहरे पर आलू लगाने के फायदे-Potato benefits for glass skin in hindi

विटामिन सी से भरपूर है आलू

आलू विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ये स्किन को अंदर से साफ करता है। विटामिन सी से भरपूर आलू चेहरे की क्लीनजिंग में मददगार साबित होता है। आलू चेहरे के अंदर पोर्स की सफाई करता है।

पोटेशियम से भरपूर

आलू पोटेशियम का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। पोटेशियम दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक साबित होता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत को भी साफ किया जा सकता है। आलू के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आलू का जरूर इस्तेमाल करें।

विटामिन B6 से भरपूर

विटामिन B6 से भरपूर आलू झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर साबित होता है। इसके साथ ही गर्मियों में होने वाले टैनिंग की समस्या को भी दूर करने में आलू बेहद कारगर साबित होता है।

चेहरे पर आलू कैसे लगाएं-How to use potato for skin

चेहरे पर आलू का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके लिए पहले आलू से इसका रस निकाल लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब दोनों को एक साथ अच्छी तरह मिक्स करें और फिर कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article