लाइफस्टाइल

न्यू पेरेंट्स जरूर पढ़ें ये पेरेंटिंग टिप्स, बेबी को पालने में खूब आएंगी काम

पेरेंट्स बनना और बच्चे की परवरिश करना जितना खूबसूरत होता है, उतना ही चुनौतिपूर्ण भी.. खासतौर से फर्स्ट टाइम पेरेंट्स के लिए तो ये काफी उतार-चढ़ाव वाला होता है। ऐसे में ये वाली पेरेंटिंग की सिंपल टिप्स काम की हो सकती हैं। देखें न्यू पेरेंट्स के लिए पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी।

Image

Parenting tips for new parents

माता-पिता बनना जीवन के सबसे सुखद और जीवन बदल देने वाले अनुभवों में से एक है। लेकिन यह सफर जितना खूबसूरत होता है उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होता है। खासकर पहली बार माता-पिता बने लोगों के सामने बच्चे की देखभाल से लेकर खुद के जीवन और रिश्तों में आए बदलावों को लेकर कई सवाल होते हैं। अगर आप भी इन दिनों जीवन के इसी पढ़ाव पर हैं, तो आपके लिए ये वाली पेरेंटिंग टिप्स काम की हो सकती हैं। जिन्हें फॉलों कर न्यू पेरेंट्स अपना और बच्चे का अच्छे ढंग से ख्याल रख पाएंगे।

पेरेंटिंग टिप्स फॉर न्यू पेरेंट्स

नए माता पिता के लिए बच्चों की परवरिश में धैर्य, प्यार और संतुलन बनाएं रखना महत्वपूर्ण है। बच्चों के साथ साथ इस प्रक्रिया में आपको अपना और अपने पार्टनर के रिश्ते का भी ख्याल रखना है। जिसके लिए ये वाली टिप्स काम आ सकती हैं।

अपना ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है

अक्सर नए माता-पिता बच्चे की देखभाल में खुद को ही भूल जाते हैं। याद रखिए, एक खुश और स्वस्थ माता-पिता ही बच्चे की अच्छी देखभाल कर सकते हैं। जब बच्चा सोए, तो आप भी आराम करें या सोने की कोशिश करें। खाना-पीना समय पर करें और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाएं। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बच्चे की नींव है।

बच्चे के रोने की वजह समझने की कोशिश करें

रोना बच्चे के लिए आपसे बात करने का एकमात्र जरिया है। हर रोने का मतलब भूख नहीं होता। कभी वह गीले डायपर से परेशान होता है, कभी उसे नींद आ रही होती है, तो कभी बस आपका स्पर्श चाहिए। घबराने के बजाय, ध्यान दें कि उसे क्या चाहिए। धीरे-धीरे आप उसकी अलग-अलग आवाजों को पहचानने लगेंगे।

बच्चे का रूटीन बनाएं

बच्चों के लिए एक निश्चित दिनचर्या सेट करना बहुत ही आवश्यक है। जैसे कि रोज नहलाने, दूध पिलाने और सुलाने का एक समय। हालांकि कई दिन ऐसे भी आएंगे जब सारा प्लान गड़बड़ हो जाएगा। उन दिनों में अपने आप पर बहुत सख्त न हों, लेकिन ज्यादातर कोशिश करें कि, आप रूटीन से ही चलें।

पार्टनर के साथ काम बांटें

बच्चे की देखभाल सिर्फ मां की जिम्मेदारी नहीं है, यह एक टीम वर्क है। रात को उठना, डायपर बदलना, बच्चे को सुलाना आदि जैसे काम आप भी अपने पार्टनर के साथ बांट लें।

नए माता-पिता के लिए यह सफर उतार-चढ़ाव भरी हो सकती है। जरूरी है कि वे एक टीम की तरह काम करें, एक-दूसरे का साथ दें और छोटी-छोटी खुशियों का जश्न मनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article