लाइफस्टाइल

Parenting: बच्चों की सक्सेस में सबसे बड़ी बाधा है पेरेंटिंग की ये 4 गलतियां, तुरंत कर लें किनारा

Parenting Tips for Kids Success: पेरेंटिंग की कुछ बुनियादी बातें हैं जिनकी अनदेखी पेरेंट्स पर भारी पड़ती है। सिर्फ पेरेंट्स पर ही नहीं ये गलतियां बच्चों की जिंदगी पर भी बुरा असर डालती हैं। परवरिश में की गई ऐसी गलती बच्चों को सक्सेस से दूर करती जाती है।

Image

पेरेंट्स की ये 5 गलतियां बंद कर देती हैं बच्चे की तरक्की का रास्ता (Photo: Freepik)

Parenting Tips for Kids Success: पेरेंटिंग काफी चुनौतियों भरा काम है। हर मां-बाप अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने की कोशिश करते हैं। पेरेंट्स भरसक प्रयास करते हैं कि वह अपने बच्चों को इस लायक बना सकें कि वह आगे चलकर सफल और आत्मनिर्भर बनें। कुछ माता-पिता को इस काम में सफलता मिलती है तो कुछ रह जाते हैं। ऐसे पेरेंट्स कहीं ना कहीं गलती कर जाते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहा है कि पेरेंट्स को कौन सी गलतियां बच्चों की सफलता में रुकावट का काम करती हैं।

फैसलों में दखल देना

ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों के हर फैसले में दखल जरूर देते हैं। ऐसा करना बच्चे के कॉन्फिडेंस लेवल को कम करता है। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा सफलता की राह पर आगे बढ़े तो उसे उसके फैसले खुद लेने दें। बहुत ज्यादा जरूरी लगे तभी दखल दें।

फेल्योर का डर बिठाना

पेरेंट्स बच्चों के मन में असफलता का ऐसा हौव्वा भर देते हैं कि बच्चों को फेल होने डर लगने लगता है। पेरेंट्स को चाहिए कि वह बच्चों को समझाएं कि पास और फेल होना बहुत सामान्य है। उन्हें बताएं कि अपनी असफलता से सीखकर आगे बढ़ना ही जिंदगी है।

तुलना करना

पेरेंट्स अकसर बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से करते हैं। ऐसा करके आप बच्चे में हीन भावना का विकास करते हैं। बच्चे को सफल बनाने के लिए आपको ये आदत बिल्कुल से छोड़नी ही होगी।

इमोशन्स की अनदेखी

बच्चों के भावनाओं की कद्र करना हर मां-बाप का फर्ज भी है और ड्यूटी भी। उसे घर पर ऐसा माहौल दें कि वह अपनी सही-गलत, सारी बातें आपसे साझा करें। आप उसकी भावनाओं को समझें और सही सलाह दें।

ये कुछ बुनियादी बातें हैं जिनकी अनदेखी पेरेंट्स पर भारी पड़ती है। सिर्फ पेरेंट्स पर ही नहीं ये गलतियां बच्चों की जिंदगी पर भी बुरा असर डालती हैं। परवरिश में की गई ऐसी गलती बच्चों को सक्सेस से दूर करती जाती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article