लाइफस्टाइल

90% लोग नहीं जानते, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए पलाश की चाय क्यों मानी जाती है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कैसे

Palash Tea Benefits: क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में पलाश के फूल की चाय को स्किन को हेल्दी और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर रखने में कारगर माना गया है। आइए एक्सपर्ट से ही जानते हैं इसके गजब फायदे।

Image

पलाश के फूल की चाय ग्लोइंग स्किन के लिए है रामबाण नुस्खा

Palash Tea Benefits: आज के समय में चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकलना, त्वचा का लाल पड़ जाना, जलन या सूजन जैसी परेशानियां आजकल बहुत आम हो गई हैं। इसके पीछे की वजह हमारा खराब खानपान, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी भी हो सकती है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई लोग महंगे स्किन प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय भी बताए गए हैं जो त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. चंचल शर्मा के मुताबिक, पलाश के फूलों से बनी चाय ऐसा ही एक आसान घरेलू विकल्प है। आइए जानते हैं कि यह चाय त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है और इसे पीने का सही तरीका क्या है।

त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने में करे मदद - glowing skin tips

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि पलाश की चाय में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जब शरीर अंदर से साफ और संतुलित रहता है, तो उसका असर चेहरे पर भी दिखता है। इसलिए पलाश की चाय को हेल्दी और चमकदार त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है।

सूजन, लालपन और मुंहासों से राहत

अगर आपकी त्वचा पर बार-बार लालपन, हल्की सूजन या मुंहासे हो जाते हैं, तो पलाश की चाय मददगार साबित हो सकती है। डॉ. शर्मा के अनुसार, इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को ठंडक पहुंचाने और जलन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही, यह त्वचा को साफ रखने में भी मदद करती है, जिससे मुंहासों की परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है।

रैशेज और खुजली से बचाव में भी मददगार

कुछ लोगों को मौसम बदलने, पसीने या धूल की वजह से त्वचा पर खुजली और रैशेज की समस्या हो जाती है। ऐसे में पलाश की चाय का सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद माना जाता है। डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि इसके प्राकृतिक गुण त्वचा को स्वस्थ रखने और ऐसी छोटी-मोटी परेशानियों से बचाव में मदद कर सकते हैं।

पलाश की चाय कैसे बनाएं

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार इस चाय को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस एक कप पानी में 1 से 2 चम्मच सूखे पलाश के फूल डालकर करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। फिर इसे छानकर पी लें। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इसे सुबह या शाम के समय पिया जा सकता है। हालांकि, इसका ज्यादा सेवन न करें। अगर इसे पीने के बाद कोई परेशानी महसूस हो या पहले से कोई बीमारी हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गांठ बांध लें एक्सपर्ट की ये बात

डॉक्टर के अनुसार, पलाश की चाय त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। यह शरीर को अंदर से साफ रखने, मुंहासों, लालपन, सूजन, खुजली और रैशेज जैसी समस्याओं में सहायक मानी जाती है। हालांकि, सिर्फ चाय के भरोसे अच्छी त्वचा नहीं मिल सकती। इसके लिए संतुलित भोजन, भरपूर पानी और अच्छी जीवनशैली भी उतनी ही जरूरी है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article