Home remedies for Oily skin pimples: साफ-सुथरी बेदाग त्वचा किसे पसंद नहीं होती है, हालांकि खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और बिगड़ी हुई खानपान की शैली आदि के कारण स्किन का ख्याल रखना काफी मुश्किल है। ऐसे में केमिकल वाला मेकअप लगाना या हजारों रुपये खर्च कर स्किनकेयर करना और फिजुल हो सकता है। अगर आप भी स्किन संबंधित इन्हीं छोटी-मोटी दिक्कतों से जैसे पिंपल्स, एक्ने, टैनिंग आदि से जुझ रहे हैं, तो पाकिस्तानी हसीना माहिरा खान की मां का देसी घरेलू नुस्खा आपके भी बड़ा काम का हो सकता है। जिसे अभी से फॉलो कर आप करवा चौथ से पहले अपने चेहरे पर चांद का नूर फ्लॉन्ट कर पाएंगे।
Mahira Khan Beauty Tips
पाकिस्तानी हसीनाओं की खूबसूरती की तुलना बेशक ही किसी से नहीं की जा सकती है, नेचुरल तरीके से कम मेकअप में भी माहिरा खान जैसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो बेहद हसीन लगतीं हैं। अगर आप भी माहिरा जैसा निखार चाहते हैं, तो उनकी अम्मी का बताया देसी स्किनकेयर का नुस्खा आपके बड़े ही काम का हो सकता है, जिसे वे बचपन से फॉलों करती आईं हैं।
माहिरा बताती हैं कि कैसे बचपन में उनकी मां उन्हें मेकअप लगाने से मना करती थीं, क्योंकि उन केमिकल्स से स्किन काफी खराब हो जाती है। तब उन्होंने माहिरा को मेकअप का सब्सटीट्यूट बताया था, बता दें कि माहिरा अपने चेहरे पर नींबू और शहद का पेस्ट लगाती हैं और यही हैं उनके चमकदार चेहरे का राज। अगर आप भी करवा चौथ से पहले माहिरा जैसा नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो फिर ऐसे में झटपट असर दिखाने वाला शहद में नींबू का थोड़ा रस ड़ालकर बनने वाला पेस्ट चेहरे पर लेप की तरह मल लें और असर देखें।
नींबू और शहद का पेस्ट, Honey Lemon Benefits
शहद और नींबू दोनों ही काफी हेल्दी माने जाते हैं, और चेहरे के साथ साथ इनका इस्तेमाल आपके बालों को बेहतरीन बनाने में भी किया जा सकता है। नींबू और शहद वाले इस पेस्ट में चमत्कारी फायदे होते हैं, जिससे आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा शाईनी हो जाती है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपके चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, दाग, धब्बे, टैनिंग की दिक्कत को दूर कर सकते हैं। वहीं नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाएं रखने में खूब मदद करते हैं। नींबू वाले इस पेस्ट में टैनिंग दूर करने की भी शक्ति होती है। ये नींबू और शहद वाला पेस्ट ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बहुत ही रामबाण माना जाता है।
