भारतीय थाली की पहचान ही दाल (Dal) से है, इसके बिना खाना अधूरा सा लगता है। हर घर की रोज की प्लेट में कोई न कोई दाल जरूर होती है, जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को जरूरी प्रोटीन और पोषण भी देती है। पहले के जमाने में लोग खुली दाल खरीदना पसंद करते थे। लेकिन अब बदलती लाइफस्टाइल के साथ लोग खुली दाल की बजाय पैकेट वाली दाल खरीदना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। क्योंकि यह देखने में साफ-सुथरी, पैक्ड और इस्तेमाल में आसान होती है। लेकिन असली सवाल यही है कि, क्या हर पैकेट वाली दाल उतनी ही अच्छी होती है जितनी दिखती है?
यह भी पढ़ें - 150 साल पुरानी इस Roti के साथ खाएं Aamras
मार्केट में कई तरह के ब्रांड्स, क्वालिटी और ग्रेड की दालें मौजूद हैं। जिनमें सही विकल्प चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई बार लोग बिना जानकारी के दाल खरीद लेते हैं और बाद में उसकी क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान लेकिन अहम बातों को ध्यान में रखें, ताकि आपके घर तक सिर्फ अच्छी और हेल्दी दाल ही पहुंचे। देखें पैकेट वाली दाल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दाल का ग्रेड समझें (Which Grade Dal is Best?)
दाल खरीदते समय उसका ग्रेड समझना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे उसकी क्वालिटी का पता चलता है। आमतौर पर दाल तीन तरह के ग्रेड में मिलती है।जिसमें से A ग्रेड दाल सबसे अच्छी मानी जाती है। ए ग्रेड की दाल में दाने साफ, एक जैसे और कम टूटे होते हैं। इसलिए यह खाने में भी बेहतर होती है। वहीं B ग्रेड दाल मध्यम क्वालिटी की होती है। इसमें थोड़े टूटे या अलग-अलग साइज के दाने मिल सकते हैं, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह ठीक रहती है। वहीं C ग्रेड दाल सबसे कम क्वालिटी की होती है, जिसमें ज्यादा टूटे दाने और अशुद्धियां हो सकती हैं, इसलिए इसे लेने से बचना चाहिए।

Dal
अगर आपके दाल के पैकेट पर FAQ (Fair Average Quality) लिखा हो, तो इसका मतलब होता है कि दाल सामान्य क्वालिटी की है। सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली दाल आमतौर पर बिना पॉलिश की हुई (बिना तेल वाली) और ऑर्गेनिक मानी जाती है। क्योंकि इसमें केमिकल वाली पॉलिशिंग नहीं बल्कि प्राकृतिक पोषक तत्व, फाइबर और स्वाद होता है।
इन चीजों का रखें ध्यान
1. पैकेट पर लेबल जरूर पढ़ें
दाल खरीदते समय सबसे पहले पैकेट पर लिखी जानकारी ध्यान से पढ़ें। इसमें मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट, ब्रांड नाम और क्वालिटी स्टैंडर्ड की जानकारी होती है, जो सही चुनाव में मदद करती है।
2. पैकेजिंग की क्वालिटी जांचें
हमेशा सीलबंद और मजबूत पैकिंग वाली दाल खरीदें। अगर पैकेट फटा हुआ या ढीला लगे, तो उसे लेने से बचें, क्योंकि इससे दाल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
3. ब्रांड और भरोसेमंद कंपनी चुनें
हमेशा ऐसे ब्रांड की दाल लें, जिनकी मार्केट में अच्छी पहचान हो। भरोसेमंद ब्रांड्स आमतौर पर क्वालिटी का ध्यान रखते हैं।
4. ज्यादा चमकदार दाल से सावधान रहें
अगर दाल जरूरत से ज्यादा चमकदार लगे, तो हो सकता है उस पर पॉलिश या केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो। नेचुरल दिखने वाली दाल बेहतर होती है।
