गर्मी का मौसम आते ही Aamras का स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींचता है। मीठा, ठंडा और रसीला आमरस अपने आप में ही एक खास डिश है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही Roti के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ सकता है? गुजरात में सदियों से एक खास तरह की रोटी बनाई जाती है, जिसे ‘दो पाड़ वाली रोटी’ कहा जाता है। यह रोटी साधारण रोटी से थोड़ी अलग होती है, नरम, हल्की परतदार और स्वाद में बेहद खास। जब इसे आमरस के साथ खाया जाता है, तो हर कौर में मिठास और टेक्सचर का परफेक्ट मेल मिलता है। यही वजह है कि यह ट्रेडिशनल गुजराती रेसिपी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। अगर आप भी इन गर्मियों में स्वादिष्ट आमरस के साथ रोटी खाना चाहते हैं, तो ये वाली रोटी जरूर बनाकर खाएं।
यह भी पढ़ें - 40 रुपये वाली वायरल Tiles ही घर में लगवाएं
क्या है दो पाड़ वाली रोटी?
‘दो पाड़ वाली रोटी’ गुजरात की पारंपरिक रोटी है, जिसमें आटे की दो पतली परतें बनाई जाती हैं। दो पाड़ (परत) वाली रोटी को मुख्य रूप से पड़वाली रोटी (Padwali Roti) या बेपड़ी रोटली (Be-padi Rotli) भी कहा जाता है। इसे बेलते समय खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे रोटी हल्की परतदार और मुलायम बनती है। यही टेक्सचर इसे आमरस के साथ खाने के लिए परफेक्ट बनाता है।

Do Pad Roti Aamras (Photo Credit - Shreeji food Hindi)
क्यों खास है यह रोटी?
इस रोटी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सॉफ्टनेस और परतदार बनावट है। आमरस के साथ खाने पर यह रोटी रस को अच्छी तरह सोख लेती है, जिससे हर बाइट में स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह न ज्यादा मोटी होती है, न ही बहुत पतली, बल्कि एकदम ही परफेक्ट होती है। जिसको रस के साथ खाने का आनंद ही कुछ और होता है।
दो पाड़ वाली रोटी बनाने की सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप
घी – 2-3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
दो पाड़ वाली रोटी कैसे बनाते हैं
सबसे पहले आटे में नमक और थोड़ा घी मिलाकर नरम आटा गूंथ लेना है और फिर उसको 10-15 मिनट के लिए ढककर रख देना है। फिर आपको आटे की लोई बनाकर उसे हल्का बेलना है। उस पर घी लगाकर आधा मोड़ें और दोबारा बेल लें, इससे रोटी में दो परतें बन जाएंगी। अब मध्यम आंच पर रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। ऊपर से हल्का घी लगाएं, जिससे रोटी और सॉफ्ट बनेगी। और बस आपकी स्वादिष्ट आमरस के साथ खाने वाली डबल लेयर रोटी तैयार है।
जब यह रोटी गर्म-गर्म बनकर तैयार होती है और इसके साथ ठंडा आमरस परोसा जाता है, तो स्वाद का मजा दोगुना हो जाता है। यह कॉम्बिनेशन गुजरात में खासतौर पर गर्मियों में बेहद लोकप्रिय है।
