Healthy and Delicious evening snacks recipes: बच्चों या पति के कोचिंग ऑफिस से आने का टाइम हो गया है। या फिर जिम जाने से पहले आप अपने लिए कोई हल्का फुल्का टेस्टी प्री वर्कआउट मील (Pre workout meal) बनाकर एन्जॉय करना चाहते हैं। तो इस प्यारे से मौसम में संतरे से बनी ये खास डिशेज आपके लिए (Orange recipes) एकदम बेस्ट हो सकती हैं। जो न केवल आपके तन-बदन को एकदम से फ्रेश कर देगा बल्कि स्वाद में एकदम बढ़िया रहेगा। हल्की गर्मी वाले इस मौसम में विटामिन सी से भरपूर संतरा का (tasty and healthy recipes) सेवन खास तौर से करना चाहिए। क्योंकि इससे आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा कई सारी बीमारियों की छुट्टी भी हो जाती है। यहां देखें शाम के स्नैक्स (evening snacks recipes) में बनाने के लिए टेस्टी ऑरेंज से बनीं स्वादिष्ट डिशेज।
Tasty and Healthy Evening snacks recipes, शाम के नाश्ते में बनाने के लिए आसान रेसिपीज
संतरा और एवोकैडो का सलाद
प्री या पोस्टवर्कआउट मील के तौर पर शाम को संतरा और एवोकैडो को मिलाकर बढ़िया सी सलाद बना सकते हैं। इस शानदार रीफ्रेशिंग सलाद को बनाने के लिए आपको कटे हुए संतरा के टुकड़े, कटी हुई एवोकैडो, कटे हुए प्याज़, अरुगुला और विनेगर की जरुरत होगी।
ऑरेंज चिकन
स्वादिष्ट संतरा फ्लेवर वाला तीखा खट्टा चिकन बनाने के लिए आपको केवल चिकन को संतरा के रस में डूबोकर अच्छे से पका लेना है। रोस्टेड, बॉइल्ड या फ्राइड चिकन को आप चावल, ब्रॉकली आदि के साथ हेल्दी मील की तरह सर्व कर सकते हैं।
ऑरेंज कुकीज
बच्चों को नाश्ते में कुछ लजीज कुकीज खिलाने का मन है, तो घर पर बड़ी ही आसानी से ऑरेंज कुकीज बनाई जा सकती है। ऑरेंज फ्लेवर वाली क्रीमी कुकीज बनाने के लिए आपको बटर, शक्कर, अंडा, वनिला फुड एसेंस, ऑरेंज फुड एसेंस, आटा, बेकिंग पाउडर, नमक, वाइट चॉकलेट चिप्स और संतरे के कुछ टुकड़ो की जरुरत होगी।
ऑरेंज कॉकटेल
ताज़गी और लजीज स्वाद से भरी ऑरेंज मार्गरीटा मॉकटेल बनाने के लिए आपको सोडा, नींबू का रस,ऑरेंज जूस और बर्फ डालनी और बस हल्के से मिक्स के बाद आपकी ऑरेंज कॉकटेल तैयार है।
ऑरेंज स्मूदी
संतरे की स्मूदी वाली रेसिपी बहुत ही आसान, टेस्टी और हेल्दी है। आप सुबह उठकर या जिम जाने से पहले शानदार स्मूदी एन्जॉय कर सकते हैं। संतरा के साथ आप स्मूदी में केला, बादाम, क्रीम, दूध, वनीला एक्सट्रैक्ट डाल सकते हैं।
इन रेसपीज के अलावा आप संतरा से ये डिशेज भी बना सकते हैं, बेशक खाने वाले उगंलियां चाटते रह जाएंगे -
- मैंडरिन-इटैलियन फ्युजन स्वीट एंड स्पाइसी चिली
- फैनेल ऑरेंज सलाद
- ऑरेंज पास्ता (Orange Orzo)
- ऑरेंज ओट्स
- पालक और संतरा की टॉपिंग वाला पिज्जा
- बेक्ड वेजिटेबल विद ऑरेंज
- ऑरेंज और पाइनएप्पल वाला कोल्स्लॉ
- ऑरेंज फज
