Operation Sindoor Anniversary: देश की सरहदों पर दिन-रात डटे हमारे वीर जवान हर भारतीय के गर्व का कारण हैं। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति हमें सुरक्षित जीवन जीने का भरोसा देती है। ऐसे ही शौर्य और पराक्रम की मिसाल बने “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ पर पूरा देश अपने सैनिकों को नमन कर रहा है। यह दिन सिर्फ एक सैन्य अभियान की याद नहीं, बल्कि उन जांबाजों के अदम्य साहस का सम्मान है जिन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखा था।
इस (Operation Sindoor) खास मौके पर लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और अन्य माध्यमों से देशभक्ति से भरे संदेश साझा कर रहे हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को प्रेरणादायक संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश आपके लिए खास हो सकते हैं। आगे पढ़ें देशभक्ति से भरे संदेश, मैसेज, कोट्स...
देश के वीर जवानों को समर्पित है ये खास दिन
7 मई 2025 को हुए ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ देशवासियों को उन बहादुर सैनिकों की याद दिलाती है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा का संकल्प निभाया। भारतीय सेना का हर जवान देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उनके हौसले की वजह से ही देश का हर नागरिक चैन की नींद सो पाता है।यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देती है। सैनिकों का जीवन त्याग, अनुशासन और समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है।
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के संदेश, मैसेज - Operation Sindoor Anniversary Status, Messages
सरहद पर जो खड़े हैं सीना तान के,
वही असली हीरो हैं हिंदुस्तान के।
।।जय हिंद।।
देश की मिट्टी में बसता है मेरा अभिमान,
तिरंगे के लिए है जान भी कुर्बान।
।।भारत माता की जय।।
जो देश के लिए मर मिटने का जज्बा रखते हैं,
वही भारत मां के सच्चे बेटे कहलाते हैं।
।।जय हिंद।।
ना झुका है, ना झुकेगा हिंदुस्तान का मान,
वीर जवानों से रोशन है देश की शान।
।।भारत माता की जय।।
सीमा पर ठंडी रातों में पहरा देते हैं,
तभी तो हम चैन से घरों में रहते हैं।
।।वंदेमातरम्।।
दिल में देशभक्ति और आंखों में तूफान रखते हैं,
हम हिंदुस्तानी हैं, दुश्मनों को पहचान रखते हैं।
।।भारत माता की जय।।
तिरंगे की आन में जीते हैं जवान,
भारत मां पर न्योछावर है उनकी जान।
।।वंदेमातरम्।।
जिस मिट्टी ने जन्म दिया, उसका कर्ज चुकाएंगे,
जरूरत पड़ी तो हंसते-हंसते देश पर जान लुटाएंगे।
।।भारत माता की जय।।
हर सांस में बसता है हिंदुस्तान,
यही हमारी पहचान, यही हमारा सम्मान।
।।वंदेमातरम्।।
वीरों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे,
भारत मां की शान को कभी नहीं झुकने देंगे।
।।भारत माता की जय।।
सरहद पर बहता खून गवाही देता है,
देशभक्ति सिर्फ शब्द नहीं, जुनून होता है।
।।जय हिंद।।
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे,
भारत मां के लिए हर दर्द सहेंगे।
।।भारत माता की जय।।
जो तिरंगे के लिए जीते हैं, वही अमर कहलाते हैं,
देशभक्त कभी इतिहास से मिटाए नहीं जाते हैं।
।।वंदेमातरम्।।
देश के लिए जो खून बहाते हैं,
वही असली देशभक्त कहलाते हैं।
।।भारत माता की जय।।
भारत मां की रक्षा का जिसने प्रण लिया,
उसने हर डर से लड़ना सीख लिया।
।।जय हिंद।।
हवा में आज फिर तिरंगे की शान है,
क्योंकि इस देश का हर जवान महान है।
।।भारत माता की जय।।
सीने में आग और दिल में वतन रखते हैं,
हम भारतवासी देश पर मर मिटने का दम रखते हैं।
।।वंदेमातरम्।।
जब-जब देश पर संकट आया है,
हर जवान ढाल बनकर सामने आया है।
।।भारत माता की जय।।
मां भारती के वीर सपूतों को सलाम,
आपसे ही सुरक्षित है हिंदुस्तान।
।।जय हिंद।।
देशभक्ति का रंग कभी फीका नहीं पड़ता,
तिरंगे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
।।भारत माता की जय।।
