लाइफस्टाइल

मदर्स डे 2026, मातृ दिवस कब है: 2026 में कब पड़ेगा मदर्स डे? मां के लिए सरप्राइज प्लान कर रहे हैं, पहले जान लें सही डेट

Mothers Day 2026 Date (मदर्स डे मातृ दिवस कब है): Mothers Day in May 2026, History, Significance and Importance in Hindi - मई के दूसरे रविवार के दिन मदर्स मनाते हैं। देखें इस साल मातृ दिवस कब है, डेट।

Image

Mother's Day 2026 Date

Mothers Day 2026 Date (मदर्स डे मातृ दिवस कब है): मां.. यह शब्द अपने आप में पूरी दुनिया समेटे होता है। बिना शर्त प्यार, त्याग और देखभाल की मिसाल अगर कोई है, तो वह मां ही है। साल भर हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि कई बार अपनी मां के प्रति आभार जताना भूल जाते हैं। ऐसे में मदर्स डे एक खास मौका बनकर आता है, जब हम रुककर अपनी मां को धन्यवाद कह सकते हैं।

हर साल मदर्स डे दुनिया भर में मई माह के दूसरे रविवार के दिन पर मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ गिफ्ट देने या सेलिब्रेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि मां के त्याग और समर्पण को दिल से महसूस करने और उन्हें सम्मान देने का अवसर है। देखें इस साल मदर्स डे कब है, मातृ दिवस कब मनाते हैं इंडिया में, डेट 2026।

2026 में मदर्स डे कब है?

मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। साल 2026 में यह 10 मई, रविवार के दिन पड़ेगा। इस दिन लोग अपनी मां के साथ समय बिताते हैं, उन्हें खास महसूस कराते हैं और उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हैं।

Mother's Day 2026

Mother's Day 2026

मदर्स डे का इतिहास

मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका से मानी जाती है। इसे सबसे पहले एना जार्विस नाम की महिला ने अपनी मां की याद में शुरू किया था। उन्होंने 1908 में पहली बार इस दिन को मनाया और धीरे-धीरे यह एक अंतरराष्ट्रीय परंपरा बन गया। 1914 में अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। इसके बाद यह दिन दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा।

मदर्स डे का महत्व

मदर्स डे का असली महत्व मां के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। मां अपने बच्चों के लिए जो त्याग और मेहनत करती है, उसका कोई मोल नहीं होता। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान हमेशा बनाए रखना चाहिए, न कि सिर्फ एक दिन के लिए।

कैसे मनाएं मदर्स डे?

मदर्स डे को खास बनाने के लिए मां के साथ समय बिताएं, उन्हें पसंदीदा खाना बनाकर खिलाएं या बाहर घुमाने ले जाएं। एक प्यारा सा गिफ्ट या हाथ से लिखा नोट उन्हें जरूर दें। उनके कामों में मदद करें और दिल से धन्यवाद कहें, ताकि उन्हें आपका प्यार और सम्मान महसूस हो सके।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article