हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करें। लेकिन मानसून में त्वचा डल और बेजान सी दिखती है। ऐसे में निखरी त्वचा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी चेहरे पर वैसा ग्लो नहीं आ पाता। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी कारगर साबित होता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी के पोषक तत्व त्वचा को ठंडक, ऑयल कंट्रोल और स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं।
मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन
मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से स्किन को काफी फायदा मिलता है। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच ग्लिसरीन और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर इसे धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा और निखार बढ़ेगा।
ड्राई स्किन से छुटकारा
मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने में सहायक है। मुल्तानी मिट्टी स्किन को गहराई से साफ करता है। वहीं ग्लिसरीन त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।
मुंहासों से छुटकारा
मुल्तानी मिट्टी त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है। जबकि ग्लिसरीन के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक माने जाते हैं।
