लाइफस्टाइल

रिश्तेदारों के सामने भूलकर भी ना करें ये चार हरकतें, बन जाएंगे हंसी के पात्र, रिश्ता भी होगा खराब

कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसा कर जाते हैं जो हमारे रिश्तेदारों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में उनसे हमारे या तो रिश्ते खराब हो जाते हैं या फिर हम अपनी अहमियत उनकी नजरों में कम कर देते हैं।

Image

रिश्तेदारों संग मधुर संबंध बनाने के तरीके (Photo: Freepik)

Don't do these things in front of relatives: हम जिस समाज में रहते हैं वहां रिश्तेदारों का बड़ी अहमियत है। ये रिश्तेदार ही हैं जो हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं। कोई खुशी का मौका हो या फिर किसी तरह का गम, हर मौके पर रिश्तेदार साथ खड़े नजर आते हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम अपने रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें और कोई ऐसी हरकत ना करें कि उनके नजर में गिरें या फिर मजाक का पात्र बनें। हालांकि कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसा कर जाते हैं जो हमारे रिश्तेदारों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में उनसे हमारे या तो रिश्ते खराब हो जाते हैं या फिर हम अपनी अहमियत उनकी नजरों में कम कर देते हैं। ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं कि मजाक का पात्र बनने से बचने के लिए किसी भी हाल में अपने रिश्तेदारों के सामने ये चार हरकतें ना करें:

1. दूसरे रिश्तेदारों की बुराई

अगर आप अपने रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनाए रखना चाहते हैं तो भूलकर भी किसी एक रिश्तेदार से दूसरे की बुराई ना करें। ऐसा करने पर सामने वाले को लगता है कि कहीं ये उसके सामने मेरी बुराई भी तो नहीं करता। ऐसा कर आप धीरे-धीरे विश्वास खोने लगते हैं। आपके रिश्तेदार आपको हल्के में लेने लगते हैं।

2. शेखी बघारना

कई बार हम अपने रिश्तेदारों के आगे खूब डींगें हांकते हैं। हम उनके सामने बिना बात के शो ऑफ करते हैं। उन्हें दिखाने की कोशिश करते हैं कि हमारे पास तो खूब पैसा है या फिर हमारा बच्चा तो सबसे अच्छा है या फिर कुछ और। ऐसी हरकतें आपको रिलेटिव्स की नजर में मजाक का पात्र बनाती हैं। आपको अपनी असलियत खुद पता लगने दें।

3. बिना मांगे सलाह देना

अगर रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध रखने हैं तो भूलकर भी उन्हें बिन मांगी सलाह ना दें। तब तक अपनी राय ना दें जबतक आपसे पूछा ना जाए। क्योंकि ऐसा कर के आप अपनी अहमियत तो घटाते ही हैं, रिश्तेदार आपकी इस हरकत से चिढ़ते भी हैं। उन्हें लग सकता है कि आप जबरन उनकी जिंदगी में दखलअंदाजी कर रहे हैं।

4. दुखड़ा रोना

कुछ लोग होते हैं जो हमेशा अपना दुखड़ा रोते रहते हैं। ऐसे लोगों से हर कोई बचना चाहता है। दरअसल अपनी समस्या शेयर करना अलग है लेकिन जब भी मिलें हर बार अपने दुखों को गिनाना किसी को पसंद नहीं आता है। ऐसे में अगर रिश्तेदारों के सामने मजाक का पात्र नहीं बनना है तो आपको इस हरकत से बचना होगा।

आप अपनी आदतों में इन चीजों से दूरी बना अपने रिश्तेदारों के करीब रह सकते हैं। आप अगर इन बातों पर अमल करें तो ना ही आपकी अहमियत घटेगी और ना ही आप मजाक का पात्र बनेंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article