Nelson Mandela Motivational Quotes: दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) का नाम इतिहास के पन्नों में महानायक के रूप में दर्ज है। नेल्सन मंडेला ने पूरी दुनिया को संघर्ष, धैर्य, क्षमा और मानवता का पाठ पढ़ाया। अपनी सोच, उद्देश्य और मूल्यों से कभी समझौता ना करने वाले नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार हमें सिखाते हैं कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी बदलाव मुमकिन है। नेल्सन मंडेला के प्रेरणादायक विचार और उनके पीछे छिपी गहराई मुर्दे में भी जान फूंकने का काम कर सकती है। दशकों तक रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले नेल्सन मंडेला का जीवन साहस, धैर्य और क्षमा की मिसाल है। नेल्सन मंडेला के विचार आज भी लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल, इंस्पिरेशनल कोट्स हिंदी में।
1- शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।
2- साहस डर की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि उस पर विजय पाने की क्षमता है।
3- किसी व्यक्ति से उसका रंग या जन्म देखकर नफरत करना सीखना पड़ता है। अगर वह नफरत करना सीख सकता है, तो वह प्रेम करना भी सीख सकता है।
4- साहसी व्यक्ति वह नहीं है जो डर महसूस नहीं करता, बल्कि वह है जो डर पर विजय प्राप्त करता है।
5- स्वतंत्र होना केवल जंजीरों से मुक्त होना नहीं है, बल्कि दूसरों की स्वतंत्रता का सम्मान करना भी है।
6- जो चीजें हमें एकजुट करती हैं, वे उनसे अधिक हैं जो हमें विभाजित करती हैं।
7- नफरत सिखाई जाती है, इसलिए प्रेम भी सिखाया जा सकता है।
8- अपने जीवन को दूसरों की सेवा में लगाना सबसे महान कार्य है।
9- सच्ची आजादी डर से मुक्ति में है।
10- नफरत सिखाई जाती है, इसलिए प्रेम भी सिखाया जा सकता है।
