लाइफस्टाइल

Neem for Dandruff: डैंड्रफ बन सकती है परेशानी का सबब, नीम के पत्तों से करें दूर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:47 AM IST

Neem for Dandruff: यदि आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो डैंड्रफ को दूर करने में कारगर होती हैं।

Image

डैंड्रफ को दूर करने के लिए नीम के पत्तों का करें इस्तेमाल

KEY HIGHLIGHTS
  • नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से दूर करें डैंड्रफ
  • नारियल के तेल में नीम मिलाकर लगाने से मिलेगा फायदा
  • हेयर मास्क लगाकर देखें इसका कमाल

Neem for Dandruff: आयुर्वेद में नीम को औषधि माना गया है। नीम त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और एलर्जी को दूर करने से लेकर बालों की डैंड्रफ तक को दूर कर सकता है। दरअसल, नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ ही डैंड्रफ के बैक्टीरिया को भी खत्म करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं डैंड्रफ को दूर करने के लिए नीम के प्रयोग और उससे होने वाले अन्य फायदों के बारे में, आइए जानते हैं-

ऐसे करें इस्तेमाल

नीम का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी के साथ नीम के पत्तों को उबाल लें। अब इस पानी को रातभर के लिए रहने दें। फिर सुबह इस पानी से बालों को धोएं। इसके नियमित इस्तेमाल से डैंड्रफ के साथ-साथ खुजली भी कम हो जाती है। दो सप्ताह तक नीम के पानी के इस्तेमाल से आपकी डैंड्रफ दूर हो जाएगी।

नीम हेयर मास्क

बालों के लिए आप नीम हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी को गर्म करें और इसमें नीम की पत्तियों को डालकर गैस बंद कर दें। रातभर ऐसे ही छोड़ने के बाद सुबह को इन पत्तियों को पानी से छान लें और फिर पीस लें। अब पत्तियों के इस पेस्ट में शहद मिलाएं। इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। इसे 20-25 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें। इससे आपको डैंड्रफ और एक्स्ट्रा ऑयल से भी राहत मिलेगी।

डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप नीम और नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए पहले नारियल का तेल गर्म करें। फिर इसमें नीम की पत्तियां डालें। 10-15 मिनट तक तेल में नीम की पत्तियां मिलाकर उबालकर इसे ठंडा करें, फिर इसमें कैस्टर ऑयल और नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को बोतल में भरकर रख लें। एक सप्ताह में दो बार इसे इस्तेमाल करें। याद रखें कि इस मिश्रण को लगाकर बालों को दो घंटों के बाद धो लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article