Navratri Fasting Tips For Weight Loss: नवरात्रि सिर्फ आस्था और भक्ति का पर्व नहीं है, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने और फिटनेस पर ध्यान देने का भी बेहतरीन मौका होता है। 9 दिनों तक चलने वाली माता रानी के पूजन और इसके साथ चलने वाला व्रत अगर सही तरीके से किया जाए, तो यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि कुछ लोग व्रत के दौरान कुछ खाने में तली-भुनी चीजें, ज्यादा मीठा और कैलोरी से भरपूर चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने व्रत को स्मार्ट तरीके से प्लान करें। यदि आप नवरात्रि में व्रत करते हुए वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास तरह से व्रत रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
वजन घटाने के लिए फलाहार में क्या खाना चाहिए?
नवरात्रि में फलाहार करते समय साबूदाना, आलू और सिंघाड़े के आटा का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है, लेकिन इन्हें थोड़ी मात्रा में खाना ही ठीक होता है। आप फलाहार करते समय मौसमी फल, दही, मखाना, ड्राई फ्रूट्स और नारियल पानी जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें खाने में न सिर्फ हल्की होती हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं।
इसके अलावा प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप दही, पनीर और मूंगफली का सेवन कर सकते हैं, ये चीजें आपके पेट को लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।
व्रत में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए
व्रत में कुट्टू की पूरी, साबूदाना वड़ा और फ्राइड स्नैक्स खाने का चलन काफी आम है। लेकिन व्रत के दौरान आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए। इन सभी चीजों में कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है, जिससे ये वेट गेन का कारण बन सकते हैं।
इनकी जगह आप रोस्टेड मखाना, उबले आलू, फ्रूट चाट या सिंपल बनी हुई साबूदाना खिचड़ी खा सकते हैं। इनमें कैलोरी कम होती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
हल्की एक्सरसाइज भी करें
वेट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज करना सबसे जरूरी काम होता है, इसलिए नवरात्रि के दिनों में भी एक्सरसाइज करना जारी रखें। हालांकि इस दौरान आपको हैवी एक्सरसाइज की जगह हल्की-फुल्की एक्सरसाइज ही करनी चाहिए। इसमें आप योग, वॉकिंग और सूर्य नमस्कार आदि कर सकते हैं।
