Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: जया किशोरी मशहूर कथावाचक और भजन गायिका होने के साथ ही बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वह अकसर लोगों को प्रेरित करने का काम करती रहती हैं। जया किशोरी के प्रवचन और विचार जीवन की कठिनाइयों में धैर्य, भक्ति और सकारात्मकता की प्रेरणा देते हैं। उनके अनमोल वचन कर्म, संतोष, मन की जीत और ईश्वर पर भरोसे पर केंद्रित होते हैं। आइए यहां देखते हैं जया किशोरी के कुछ मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में:
Jaya Kishori Motivational Quotes for life and Success
1. जीवन में सुख-दुख आते-जाते रहेंगे, लेकिन जिसने धैर्य नहीं खोया वही सच्चा विजेता कहलाएगा।
2. सफलता पाने के लिए सबसे बड़ा मंत्र है – कर्म करते रहो और फल की चिंता भगवान पर छोड़ दो।
3. अगर मन को जीत लिया तो पूरी दुनिया को जीतना आसान हो जाता है।
4. जीवन में कठिनाइयां इसलिए आती हैं ताकि आप और मजबूत बन सकें, उनसे भागना नहीं बल्कि सामना करना सीखो।
5. सच्ची पूजा वही है जिसमें इंसान दूसरों की सेवा और भलाई करे।
6. लालच कभी खत्म नहीं होता, जितना मिलेगा उतना और चाहिए होगा। संतोष ही असली धन है।
7. समय सबसे बड़ा शिक्षक है, जो बिना कहे ही हमें जीवन की गहरी सीख दे जाता है।
8. मनुष्य का मूल्य उसके धन से नहीं बल्कि उसके चरित्र से आंका जाता है।
9. अपने आप को बड़ा बोलने से कोई बड़ा नहीं हो जाता, बड़प्पन तो तब नजर आए जब काम आप करें और तारीफ दुनिया करें।
10. जब आप गिरें तो किसी के सहारे का इंतजार न करें, खुद को उठाएं और फिर से शुरुआत करें। अपना स्वयं का सपोर्ट सिस्टम बनें।
11. सच्ची सफलता कर्म में है, शब्दों में नहीं।
12. गिरो तो खुद उठो, सीखो, संतोष रखो और ईश्वर पर भरोसा करो।
13. खुश रहना चाहते हैं तो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढना सीखें।
14. गलतियां करना जीवन का हिस्सा है, लेकिन उनसे सीखना और सुधार करना असली सफलता है।
15. अपनी तुलना किसी से भी न करें, क्योंकि हर व्यक्ति की राह और संघर्ष अलग होता है।
16. यदि आप सच में ईश्वर से प्रेम करते हैं, तो पहले उनके बनाए लोगों से प्रेम करना शुरू करें।
17. जीवन में कुछ क्षण बिगड़ जाने से पूरा जीवन व्यर्थ नहीं होता।
18. अगर कर्म पर भरोसा और भगवान के प्रति श्रद्धा रखेंगे, तो समय कितना भी खराब क्यों न हो, रास्ता जरूर मिलेगा।
19. हर दिन नया सीखें, ताकि खुद को हर दिन बेहतर बना सकें।
20. जब आपको लगेगा कि अब कुछ नहीं हो सकता, तभी चमत्कार होगा। बस कभी उम्मीद मत छोड़ना।
21. जैसी सोच वैसा जीवन, अच्छे विचारों को मन में बसाओ।
22. जो होता है अच्छे के लिए होता है। धैर्य रखो, सब ठीक हो जाएगा।
