लाइफस्टाइल

Navratri 2025 Sabudana Recipes: खिचड़ी-टिक्की ही नहीं नवरात्रि व्रत में साबूदाना से बनाएं ये डिशेज, देखें साबूदाना की वायरल रेसिपीज

Navratri 2025 Sabudana Recipes (नवरात्रि 2025 साबूदाना की रेसिपी): नवरात्रि के व्रत में साबूदाना की खिचड़ी या टिक्की के अलावा कोई और डिश बनानी है। तो ये वाली साबूदाना स्पेशल व्रत रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। देखें साबूदाना रेसिपी, साबूदाना से क्या बनाएं, नवरात्रि व्रत वाला खाना।

Image

Sabudana Recipe To Try This Navratri

Navratri 2025 Sabudana Recipes (नवरात्रि 2025 साबूदाना की रेसिपी): शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो चुका है और घर घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ साथ व्रत रखने का भी खास महत्व होता है। व्रत के दौरान हल्का और पौष्टिक खाना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, और व्रत स्पेशल साबूदाना से कुछ बनाना है। तो खिचड़ी और टिक्की के अलावा आप ये वाली डिशेज ट्राई कर सकते हैं। जो बच्चों को क्या बड़ों को भी बहुत ही ज्यादा अच्छी लगेंगी और इन्हें बनाना भी आसान है। देखें साबूदाना रेसिपी, साबूदाना से क्या बनाएं, नवरात्रि व्रत वाला खाना।

साबूदाना डिशेज फॉर नवरात्रि व्रत, Sabudana Dishes For Navratri Vrat

साबूदाना कटलेट: हेल्दी और टेस्टी फ्यूजन

नवरात्रि व्रत में कुछ हेल्दी और फ्यूजन वाला खाना बनाना है, तो आप साबूदाना का कटलेट बनाकर सर्व कर सकते हैं। इसके लिए आपको उबले आलू, मूंगफली पाउडर, साबूदाना और मसालों का मिश्रण तैयार करके, गोल गोल आकार देकर अच्छे से शैलो फ्राई कर लेना है। गर्म और क्रिस्पी कटलेट को हरी चटनी संग सर्व करें।

साबूदाना पुडिंग: डेजर्ट का राजा

नवरात्रि में मीठे के शौकीन लोगों के लिए साबूदाना खीर या पुडिंग से बेहतर कुछ नहीं। भीगे हुए साबूदाने को दूध में तब तक पकाया जाता है जब तक वह नर्म न हो जाए। इसमें खोया, इलायची पाउडर, और गुड़ या चीनी मिलाकर मीठा किया जाता है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स की गार्निशिंग इसकी खूबसूरती और स्वाद को चार चांद लगा देती है। यह पुडिंग व्रत के साथ-साथ किसी भी खास मौके पर बनाई जा सकती है।

साबूदाना पापड़ : लाइट एंड हेल्दी मंचिंग

अगर आप व्रत में कुछ बहुत ही भारी नहीं खाना चाहते हैं, तो साबूदाना वाला पापड़ बनाकर खा सकते हैं। स्नैक्स के तौर पर आप हल्के मसाले डालकर बढ़िया से पापड़ एन्जॉय कर सकते हैं। इसके लिए आपको साबूदाने के आटे को मसालों और नमक के साथ गूंथकर, पतली रोटियों की तरह बेलकर सुखा लेना है। फिर बाद में इसे आप तलकर या सेंक कर खा सकते हैं।

क्लासिक साबूदाना पकोड़े : व्रत में स्ट्रीट स्टाइल फूड

साबूदाना वाले पकोड़े को व्रत में बनाना शानदार हो सकता है। इसके लिए आपको साबूदाना, दही, प्याज, हरी मिर्च, जीरा, समा चावल का पाउडर, हरा धनिया, सेंधा नमक लेकर पकोड़े बनाने होंगे।

साबूदाना आलू की सब्जी

साबूदाना की सब्जी भी बनाई जाती है, इसके लिए आपको साबूदाना को 1 घंटे पानी में भिगो लेना है। फिर उबले आलू, मिर्च के साथ अच्छे से तड़का लगा लेना है। सेंधा नमक डालें और कुछ देर पकाएं आपकी साबूदाना और आलू की सब्जी बनकर तैयार है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article