लाइफस्टाइल

घर पर मिनटों में तैयार करें मशरूम बिरयानी, सिर्फ 20 मिनट में हो जाएगी तैयार

Mushroom Biryani Recipe: आज हम आपको बताएंगे बेहद कम समय में तैयार हो जाने वाली मशरूम बिरयानी की रैसिपी जिसे आप लंच या फिर डिनर में खा सकते हैं।

Image

घर पर मिनटों में तैयार करें मशरूम बिरयानी

Mushroom Biryani Recipe: अगर आपके पास खाना बनाने के लिए समय कम है और कुछ नया और यूनीक ट्राई करना चाहते हैं तो इसबार मशरूम बिरयानी ट्राई कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और कम समय में आप एकदम यूनीक रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम बिरयानी तैयार कर सकते हैं। बच्चे हों या बड़े अगर आप इस स्टाइल से मशरूम बिरयानी बनाते हैं तो इसका स्वाद आपको दोबारा इसे बनाने पर मजूबर कर देगा। इसे बनाने के लिए आपको रसोईया होने की भी कोई जरूरत नहीं है। हम यहां आपसे बेहद आसान रैसिपी शेयर कर रहे हैं जिसे अगर आप पहली बार भी ट्राई करें तो सफल हो जाएंगे।

मशरूम बिरयानी के लिए सामग्री

मशरूम बिरयानी बनाने के लिए आपको चाहिए- 2 कप पके हुए बासमती चावल, 200 ग्राम बटन मशरूम (साफ करके कटे हुए), 1 बड़ा प्याज (पतला कटा हुआ), 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ) 2 हरी मिर्च (चीरी हुई), 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा कप दही, 2 बड़े चम्मच तेल या घी, 1 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी, 2-3 हरी इलायची, 3-4 लौंग, 1 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच बिरयानी मसाला, स्वादानुसार नमक, हरा धनिया और पुदीना सजाने के लिए।

15 मिनट में ऐसे बनाएं मशरूम बिरयानी

एक कड़ाही या पैन में तेल/घी गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर कुछ सेकंड तक भून लें ताकि मसालों की खुशबू आने लगे। अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन और हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डालें और मसाले डालकर तब तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाए। अब मशरूम डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।

धीमी आंच पर कुछ देर तक इसे पकने दें जब लगे की पानी पूरी तरह से उड़ गया है तब गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को भाप में पकने दें। आखिर में पके हुए बासमती चावल में इस मिश्रण को डालें और बहुत हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि चावल टूटें नहीं। ऊपर से हरा धनिया और पुदीना डालकर पैन को ढक दें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर दम दें। बस आपकी झटपट मशरूम बिरयानी तैयार है।

किन चीजों के साथ करें सर्व?

ठंडी बूंदी रायता, पुदीने की चटनी, सलाद या पापड़ के साथ आप इसे सर्व कर सकते हैं। अगर रायता बनाने का टाइम नहीं है तो इसके साथ दही और अचार भी परोस सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article