बिजनेस

सोने का भाव आज का (6 नवंबर 2026): आज धनतेरस के दिन सुबह में क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 November 2026: आज धनतेरस के दिन पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है। देखें यहां।

Image

आज धनतेरस के दिन सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 6 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज (शुक्रवार) धनतेरस के मौके पर बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.51% बढ़कर यानी 736 रुपये तेजी के साथ 1,43,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,44,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,096.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, यहां पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सोने का भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,170 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,34,000 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,09,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146170₹134000₹109670
मुंबई₹146020₹133850₹109520
कोलकाता₹146020₹133850₹109520
चेन्नई₹146020₹133850₹109550
पटना₹146070₹133900₹109570
लखनऊ₹146170₹134000₹109670
अयोध्या₹146170₹134000₹109670
मेरठ₹146170₹134000₹109670
कानपुर₹146170₹134000₹109670
अलीगढ़₹146170₹134000₹109670
मुरादाबाद₹146170₹134000₹109670
मिर्जापुर₹146170₹134000₹109670
झांसी₹146170₹134000₹109670
मथुरा₹146170₹134000₹109670
गोरखपुर₹146170₹134000₹109670
बरेली₹146170₹134000₹109670
प्रयागराज₹146170₹134000₹109670
वाराणसी₹146170₹134000₹109670
आगरा₹146170₹134000₹109670
गाजियाबाद₹146170₹134000₹109670
नोएडा₹146170₹134000₹109670
गुरुग्राम₹146170₹134000₹109670
चंडीगढ़₹146170₹134000₹109670
जयपुर₹146170₹134000₹109670
लुधियाना₹146170₹134000₹109670
गुवाहाटी₹146020₹133850₹109520
जलगांव₹146020₹133850₹109520
भोपाल₹146070₹133900₹109570
इंदौर₹146070₹133900₹109570
अहमदाबाद₹146070₹133900₹109570
वडोदरा₹146070₹133900₹109570
सूरत₹146070₹133900₹109570
पुणे₹146020₹133850₹109520
नागपुर₹146020₹133850₹109520
नासिक₹146050₹133880₹109550
बैंगलोर₹146020₹133850₹109520
कटक₹146020₹133850₹109520
भुवनेश्वर₹146020₹133850₹109520
अमरावती₹146020₹133850₹109520
विशाखापत्तनम₹146020₹133850₹109520
मैसूर₹146020₹133850₹109520
विजयवाड़ा₹146020₹133850₹109520
कोयंबटूर₹146020₹133850₹109550
मंगलौर₹146020₹133850₹109520
मदुरै₹146020₹133850₹109550
रायपुर₹146020₹133850₹109520
बेलगाम₹146020₹133850₹109520
राजमुंदरी₹146020₹133850₹109520
हैदराबाद₹146020₹133850₹109520
दावनगेरे₹146020₹133850₹109520
बेल्लारी₹146020₹133850₹109520
सलेम₹146020₹133850₹109550
वेल्लोर₹146020₹133850₹109550
अमरावती₹146020₹133850₹109520
गुंटूर₹146020₹133850₹109520
नेल्लोर₹146020₹133850₹109520
काकीनाडा₹146020₹133850₹109520
तिरुपति₹146020₹133850₹109520
कडपा₹146020₹133850₹109520
अनंतपुर₹146020₹133850₹109520
वारंगल₹146020₹133850₹109520
निजामाबाद₹146020₹133850₹109520
खम्मम₹146020₹133850₹109520
बेरहामपुर₹146020₹133850₹109520
राउरकेला₹146020₹133850₹109520
राजकोट₹146070₹133900₹109570
वसई-विरार₹142840₹133880₹109550
औरंगाबाद₹146020₹133850₹109520
सोलापुर₹146020₹133850₹109520
भिवंडी₹146050₹133880₹109550
कोल्हापुर₹146020₹133850₹109520
लातूर₹146050₹133880₹109550
तिरुपुर₹146020₹133850₹109550
तिरुनेलवेली₹146020₹133850₹109550
त्रिची₹146020₹133850₹109550
संबलपुर₹146020₹133850₹109520
इरोड₹146020₹133850₹109550
कोच्चि₹146020₹133850₹109520
थाइन₹146050₹133850₹109520
अमृतसर₹146170₹134000₹109670
नागरकोइल₹146020₹133850₹109550
तिरुवनंतपुरम₹146020₹133850₹109520
तंजावुर₹146020₹133850₹109550
गोवा₹146020₹133850₹109520
करूर₹146020₹133850₹109550
कुंभकोणम₹146020₹133850₹109550
नमक्कल₹146020₹133850₹109550
धर्मपुरी₹146020₹133850₹109550
डिंडीगुल₹146020₹133850₹109550
तूतीकोरिन₹146020₹133850₹109550
कुड्डालोर₹146020₹133850₹109550
कांचीपुरम₹146020₹133850₹109550
कृष्णागिरी₹146020₹133850₹109550
विल्लुपुरम₹146020₹133850₹109550
कोविलपट्टी₹146020₹133850₹109550
तिरुवन्नामलाई₹146020₹133850₹109550
होसुर₹146020₹133850₹109550
कराइकुडी₹146020₹133850₹109550
पुदुक्कोट्टई₹146020₹133850₹109550
रामनाथपुरम₹146020₹133850₹109550
अम्बुर₹146020₹133850₹109550
कन्याकुमारी₹146020₹133850₹109550
नागपट्टिनम₹146020₹133850₹109550
विरुधुनगर₹146020₹133850₹109550
कल्लाकुरिची₹146020₹133850₹109550
पोलाची₹146020₹133850₹109550
अर्काट₹146020₹133850₹109550
पलानी₹146020₹133850₹109550
अरियालूर₹146020₹133850₹109550
मोहाली₹146170₹134000₹109670
परमाकुदी₹146020₹133850₹109550
पेरम्बलूर₹146020₹133850₹109550
जयनकोंडम₹146020₹133850₹109550
कोडईकनाल₹146020₹133850₹109550
ऊटी₹146020₹133850₹109550
रामेश्वरम₹146020₹133850₹109550
शिवगंगा₹146020₹133850₹109550
तिरुवरुर₹146020₹133850₹109550
त्रिशूर₹146020₹133850₹109520
पांडिचेरी₹146020₹133850₹109550
चित्रदुर्ग₹146020₹133850₹109520
गडग₹146020₹133850₹109520
बागलकोट₹146020₹133850₹109520
मंड्या₹146020₹133850₹109520
भद्रावती₹146020₹133850₹109520
कोलार₹146020₹133850₹109520
तुमकुर₹146020₹133850₹109520
कोल्लम₹146020₹133850₹109520
अलाप्पुझा₹146020₹133850₹109520
कोट्टायम₹146020₹133850₹109520
पलक्कड़₹146020₹133850₹109520
मलप्पुरम₹146020₹133850₹109520
कोझिकोड₹146020₹133850₹109520
कन्नूर₹146020₹133850₹109520
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (6 नवंबर 2026)

पिछले क्या रहा सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। धनतेरस से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की खरीदारी बढ़ने से सोना 2,200 रुपये उछलकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,200 रुपये बढ़कर 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। बुधवार को इसका भाव 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर सोने का भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी रही। हाजिर सोना 65.12 डॉलर यानी करीब दो प्रतिशत बढ़कर 4,125.25 डॉलर प्रति औंस हो गया और 4,100 डॉलर का स्तर पार कर गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,947 रुपये की तेजी के साथ 1,45,181 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,947 रुपये यानी 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,45,181 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,110.88 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दिवाली के मद्देनजर आभूषण विक्रेताओं, खुदरा कारोबारियों और थोक विक्रेताओं ने खरीदारी बढ़ा दी है। धनतेरस पर सोने जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि निवेश मांग ने भी खरीदारी को समर्थन दिया। त्योहारी मौसम में कीमती धातुओं की कीमतों में यह तेजी पिछले साल की तुलना में उनकी कीमतों में हुई भारी वृद्धि के बीच आई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोनार्क पीएमएस के सहायक कोष प्रबंधक ध्रुव जोगलेकर ने कहा कि तब से सोने की कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और घरेलू बाजार में इसका भाव 1.40 लाख से 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहा है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले इस साल में सोने से मिले लाभ ने पूंजी संरक्षण के सामान्य मानकों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द समाधान की संभावना को लेकर अटकलों के बीच हाजिर सोना बढ़कर 4,127 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए ईरान संघर्ष को जिम्मेदार ठहराया। इससे उम्मीदें बढ़ी हैं कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ समझौते की संभावनाएं तलाश सकता है। सिंह ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने की संभावना और युद्ध के वित्तपोषण को लेकर चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव पड़ा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article