Summer Skin Care Tips: तेज चिलचिलाती गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। तेज धूप और धूल की वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। इसकी वजह से पिंपल भी होने लगते हैं। तेज धूप की वजह से स्किन सन टैन का भी शिकार हो जाती है। गर्मी की वजह से रैशेज, खुजली, पिंपल्स होने लगते हैं तो दिक्कत बढ़ जाती है। ऑयली स्किन वाले लोग इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं। हालांकि परफेक्ट रिजल्ट नहीं मिलने से उन्हें काफी निराशा होती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बहुत कारगर साबित होता है। आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी से बने कई ऐसे फेसपैक के बारे में बताएंगे, जिसको लगाकर आपका चेहरा ग्लो करेगा।
लाइफस्टाइल
Beauty Tips: गर्मियों में स्किन हो गई है ऑयली, ऑयल फ्री स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये 4 फेस पैक
- Authored by: Ritu raj
- Updated Apr 25, 2023, 08:01 PM IST
