लाइफस्टाइल

MOUNI ROY जैसे रखें अपनी स्किन और बालों का ख्याल, नेचुरल निखार के लिए फॉलों करें ये खास टिप्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 23, 2023, 04:28 PM IST

Mouni Roy Skincare and Haircare Tips: मौनी रॉय की एक्टिंग के साथ साथ उनकी नेचुरली ग्लोइंग स्किन और शाईनी मुलायम बाल भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। गर्ल्स अगर घर पर ही एक्ट्रेस जैसी ग्लोइंग स्किन और लहराते बाल चाहती हैं तो, तो फॉलो करें ये खास टिप्स और लाइफस्टाइल रूटीन।

Image

Mouni Roy

Mouni Roy Skincare and Haircare Tips: वातावरण, खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण अगर आपके भी बाल और त्वचा का बुरा हाल है, तो घर पर ही नेचुरल उपाय करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। वहीं अगर आप भी अक्सर सोचते हैं कि, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और इतने बिजी शेड्युल के बाद भी सेलेब्स की स्किन और बाल इतनी अच्छी स्थिति में कैसे रहते हैं। तो टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy) की ये स्किनकेयर और हेयरकेयर टिप्स आपके बहुत काम की हो सकती है। मौनी की एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर उनकी चमकती त्वचा और लहराती जुल्फें भी फैंस की धड़कने रोक देती हैं।

स्किन और बालों की अच्छी देख भाल के लिए मौनी किसी तरह की कोई बहुत महंगी या फैंसी केमिकल वाली चीज़ का इस्तेमाल नहीं करती हैं। लाइफस्टाइल में छोटे-मोटे बदलाव, हेल्दी डाइट, अच्छी आदतें उनके इस नेचुरल निखार के पीछे का सबसे बड़ा राज है। फैशन दीवा मौनी घर की ही चीज़ो को जोड़ तोड़ कर शानदार DIY फेस मास्क, हेयर सीरम, नाइट क्रीम आदि बनाकर इस्तेमाल करती रहती हैं। गर्ल्स ग्लोइंग स्किन और शाईनी बालों के लिए मौनी रॉय का ये लाइफस्टाइल रूटीन और खास ब्यूटी टिप्स फॉलो कर सकती हैं।

Mouni Roy beauty tips for Skin and Hairहाइड्रेशन

इस बात को समझने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है कि, आप जैसा खाते और पीते हैं। उसका सीधा असर आपके शरीर खास तौर से स्किन पर तुरंत ही पड़ने लगता है। वहीं स्किन के ग्लो के लिए स्किन हाइड्रेशन का अत्यधिक महत्व है, अगर आप भी चमकदार त्वचा चाहते हैं तो स्किन हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको नियमित रूप से पानी तथा अन्य हेल्दी लिक्विड्स का सेवन करते रहना चाहिए। मौनी रॉय भी चमकती दमकती त्वचा के लिए दिन भर में करीब 8-10 गिलास पानी पीती हैं।

जादुई ड्रिंक और फल

खूबसूरती के लिए मौनी न केवल पानी बल्कि एक जादुई ड्रिंक का भी सेवन करती हैं। जिसको रोज सुबह पीने से स्किन एकदम साफ हो जाती है और त्वचा पर नेचुरल निखार आ जाता है। क्लियर स्किन के लिए मौनी रोज सुबह गर्म पानी में दालचीनी का पाउडर या खड़ी दालचीनी को उबालकर उसे पीती हैं। इसी के साथ स्किन का नेचुरल मॉइश्चर सुनिश्चित करने के लिए मौनी केला खाना पसंद करती हैं। केले में मौजूद पोषक तत्व स्किन के लिए बहुत अच्छे माने जाते है।

मेकअप

मौनी जितना मुम्किन हो पाता है, उतना कम मेकअप करना पसंद करती हैं। ताकि केमकल युक्त प्रोडक्ट्स उनकी स्किन पर कम से कम लगे, और उनकी त्वचा की नेचुरल चमक लंबे समय तक बरकरार रहे। इसी के साथ मौनी के मेकअप रूटीन में दो चीज़े सबसे जरूरी हैं, जिनकी वजह से ही उनकी स्किन अच्छी रहती है। मेकअप से पहले मौनी हमेशा स्किन मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का यूज करती हैं।

एलो वेरा और हल्दी का फेस पैक

नेचुरल ग्लो और बेदाग त्वचा के लिए मौनी चेहरे पर एलो वेरा और हल्दी का फैस पैक लगाती हैं। घर पर बने इस प्राकृतिक फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन चमकने लगती है, तथा एक्ने की समस्या से भी झटपट छुटकारा मिल सकता है। एलो वेरा के साथ साथ मौनी हल्दी और दूध से मिलकर बनाया गया फेस पैक भी यूज करती हैं।

फेस मसाज

चेहरे को क्लींज करना तथा पोषण प्रदान करना बहुत जरूरी है, तभी आपके चेहरे पर किसी प्रकार का नेचुरल ग्लो आ पाएगा। मौनी हफ्ते में एक या दो बार अच्छे से अपने चेहरे को क्लींज करती है। जिसके लिए वे नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर शानदार फेस मसाज करती हैं। चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है साथ ही सारे बंद पोर्स भी खुल जाते हैं।

मौनी रॉय का हेयरकेयर

  • तेल लगाना
  • माइल्ड शैम्पू और कंडिशनर
  • अंडे और दही का हेयर मास्क
  • प्याज और चावल का पानी
  • हेल्दी पोषण वाली डाइट
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article