हर साल रेड कार्पेट पर कई शानदार लुक्स देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो सच में फैशन का इतिहास बन जाते हैं। Met Gala 2026 में Isha Ambani का लुक भी कुछ ऐसा ही रहा, रॉयल, एलीगेंट और पूरी तरह देसी अंदाज से भरपूर। उन्होंने इस खास मौके पर ट्रेडिशनल गोल्ड टिश्यू साड़ी पहनी थी। यह लुक इस साल की थीम 'Fashion is Art' को बेहद खूबसूरती से दर्शाता नजर आया।
यह भी पढ़ें - बैंडेज वाली ड्रेस में Isha Ambani ने लूटी महफिल
ईशा अंबानी का मेट गाला लुक 2026
ईशा ने गोल्ड टिश्यू सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी को स्वदेश के कारीगरों ने हाथों से बुना था, जिसमें पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। साड़ी की बॉर्डर पर हाथ से पेंटिंग की गई थी, जो अजंता की भित्ति चित्रों से प्रेरित थी। क्लासिक लुक को मॉडर्न स्टाइलिंग के साथ पेश कर ईशा ने इसे एक नया आयाम दिया।
हीरों वाला ब्लाउज
हालांकि, इस पूरे लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी ज्वेलरी रही। खासतौर पर उनका डायमंड-स्टडेड ब्लाउज, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। इस ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा हीरे जड़े हुए थे, साथ ही पन्ना, पोल्की और कुंदन का भी खूबसूरत इस्तेमाल किया गया था। यह ज्वेलरी नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से ली गई थी, जो इसे और भी खास बनाती है। इस ब्लाउज को तैयार करने में 50 से अधिक कारीगरों ने लगभग 1200 घंटे का समय लगाया। इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
ईशा अंबानी के मेट गाला ज्वेलरी
ईशा अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन में मल्टी-लेयर डायमंड नेकलेस भी शामिल था, जो बेहद ग्रैंड नजर आ रहा था। इसके बीच में जड़ा हरा पन्ना पूरे लुक में एक अलग ही चार्म जोड़ रहा था। इसके साथ उन्होंने एक फिटेड डायमंड चोकर भी पहना, जिससे उनका लुक और भी रिच दिखा। 50 कैरेट के एमरल्ड नेकलेस को मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz ने डिजाइन किया था। इसके अलावा, उन्होंने खूबसूरत लटकन वाली ईयररिंग्स भी पहनी थीं, जो पूरे लुक को कम्प्लीट कर रही थीं।
निजाम की कलगी
इस लुक की सबसे अनोखी बात थी ब्लाउज के पीछे लगी ऐतिहासिक सरपेच (कलगी)। यह कलगी कभी हैदराबाद के निजाम के कलेक्शन का हिस्सा रही है और अब नीता अंबानी के पास है। इसमें एंटीक पन्ना, मोती और रोज-कट हीरे जड़े हैं, जिन्हें कुंदन तकनीक से बेहद बारीकी से सेट किया गया है। इसके पीछे की मीनाकारी इस पीस को और भी खास बनाती है। ईशा अंबानी ने इस कलगी को अपने लुक में शामिल कर परंपरा और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल पेश किया।
