लाइफस्टाइल

मॉडलिंग की दुनिया में नया नाम, भारत का सितारा बना शुभम शर्मा, मिस्टर सुपरनेशनल में छोड़ी छाप

Mister Supranational: वो नाम जो अब सिर्फ भारत का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का हो गया है। भारत के शुभम शर्मा ने देश का नाम रोशन करते हुए मिस्टर सुपरनेशनल प्रतियोगिता में छाप छोड़ी है। शुभम ने टॉप 20 में जगह बनाई इसके साथ ही उन्होंने इन्फ्लुएंसर चैलेंज का खिताब जीता।

Image

Mister Supranational 2025

Mister Supranational 2025: 28 जून 2025 को पोलैंड के स्ट्रेजलेकी पार्क एम्फीथियेटर में आयोजित 9वें मिस्टर सुपरनेशनल प्रतियोगिता का विजेता फ्रांस के स्वान लैविग्न को घोषित किया गया। स्वान लैविग्न ने ना केवल सुंदरता, बल्कि अधिकारिता और नेतृत्व क्षमता का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसने उनके विजेता बनने पर मुहर लगाई। कुराकाओ के जुमेरिक वीरिस फर्स्ट रनर अप रहे वहीं सेंकड रनर अप मेक्सिको के मौरिसियो कैल्वो बैरेरा बने।

इस प्रतियोगिता में भारत का नाम भी रोशन हुआ क्योंकि भारत के शुभम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 20 में जगह बनाई। उन्होंने इन्फ्लुएंसर चैलेंज का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, वो मिस्टर सुपरनेशनल 2025 का खिताब जीतने से चूक गए लेकिन शुभम का सफर बेहद आशाजनक और शानदार रहा।

शुभम ने भारतीय-प्रेरित कपड़े और ब्रांडेड फैशन पहन कर दुनियाभर में अपने स्टाइल सेंस से सभी को प्रभावित किया। उनका पहनावा (ओलिव शर्ट, लिनन ट्राउजर्स, सूट, ब्लेजर) काफी ज्याद स्टाइलिश था। शुभम का अगला लक्ष्य मिस्टर सुपरनेशनल का खिताब जीतना है।

बता दें कि शुभम एक नेशनल लेवल के फुटबॉलर, फिटनेस ट्रेनर और मॉडल के रूप में पहचाने जाते हैं। शुभम देश की सेवा करने की उम्मीद में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) परीक्षाओं की तैयारी भी कर चुके हैं बाद में उन्होंने मॉडलिंग के करियर को चुना। मालूम हो कि उनका यह पहला पेजेंट था इससे पहले उन्होंने उन्होंने मिस्टर इंडिया सुपर कॉन्टिनेंटल 2025 का खिताब जीता था।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article